विदेश

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा, बताया भारत-पाकिस्तान के कितने विमान गिरे

india pak war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के दौरान उन्होंने मध्यस्थता कर संघर्ष रोका और 11 विमानों के गिराए जाने की बात कही।
2 min read
Feb 20, 2026
Donald TDonald Trumprump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

India Pakistan Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा दोहराया कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के दौरान उन्होंने मध्यस्थता कर दोनों देशों को युद्ध से रोका था। हालांकि भारत पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ किसी भी विवाद में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता। भारत ने ट्रंप के दावों को लगातार खारिज किया है।

11 लड़ाकू विमान गिरे

अपने “बोर्ड ऑफ पीस” कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के सैन्य तनाव के दौरान 11 लड़ाकू विमान गिराए गए, जिन्हें उन्होंने बेहद महंगा भी बताया है। वहीं, भारत ने इस दावे को भी सख्ती से नकार दिया है। ट्रंप के अनुसार, भारी नुकसान की आशंका के बाद दोनों देशों ने लड़ाई से पीछे हटने का फैसला किया।

संघर्ष रुकवाने का कई बार किया दावा

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पिछले कुछ महीनों में 80 से अधिक बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाया। हालांकि उनके बयानों में गिराए गए विमानों की संख्या अलग-अलग रही है—पहले 5, फिर 7, 8, 10 और अब 11 विमान बताने का दावा किया गया।

टैरिफ का बनाया था दबाव-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने व्यापार समझौतों और टैरिफ को दबाव के रूप में इस्तेमाल किया। उनके मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि यदि तनाव नहीं सुलझाया गया तो वे किसी से भी व्यापार समझौता नहीं करेंगे और 200% तक टैरिफ लगा देंगे। भारत ने इस दावे की भी पुष्टि नहीं की है।

पीएम मोदी का भी किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी इस कार्यक्रम को देख रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की है और वे इस पहल को लेकर उत्साहित हैं।

Updated on:
20 Feb 2026 07:25 am
Published on:
20 Feb 2026 07:25 am