विदेश

Earthquake: जापान में दो भूकंपों से कांपी धरती

Japan Earthquakes: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी बीच आज जापान में भूकंप के दो मामले देखने को मिले।

2 min read

भूकंप के मामले दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रहे हैं और इनमें कोई कमी नहीं हो रही हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। जापान (Japan) ऐसा ही एक देश है जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 9 नवंबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आए और वो भी दो। पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही और दूसरे की 5.0। पहला भूकंप वोलकैनो आइलैंड्स (Volcano Islands) पर आया और दूसरा इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर। भारतीय समयानुसार जापान में पहला भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया और दूसरा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए दोनों भूकंपों की पुष्टि की।

कितनी रही जापान में आए भूकंपों की गहराई?

जापान में आज आए पहले भूकंप की गहराई 13.7 किलोमीटर रही और दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

कांप उठी धरती

जापान में आज आए दोनों भूकंपों से धरती कांप उठी। दोनों भूकंपों का झटके प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। हालांकि इन भूकंपों से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम ब्लास्ट, अब तक 21 लोगों की मौत

Also Read
View All

अगली खबर