विदेश

रूस ने दागे यूक्रेन पर 38 ड्रोन्स, यूक्रेनी एयर डिफेंस ने मार गिराए 26

Russia-Ukraine War: रूस ने देर रात यूक्रेन पर 38 ड्रोन्स दागे। ऐसे में रूस के हमले को रोकने में यूक्रेन को कितनी कामयाबी मिली? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2023, 1:24 PM IST
destroyed_drone.jpg
Destroyed drone

24 फरवरी, 2022 को रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच शुरू हुए युद्ध को 19 महीने पूरे हो चुके हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना की तरफ से शुरू किए गए इस युद्ध का अभी भी अंत नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। हालांकि इस युद्ध में रूस की सेना को भी अब तक काफी नुकसान हुआ है। जब से युद्ध शुरू हुआ है तभी से रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन भी इन हमलों को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रहा है।


रूस का यूक्रेन पर ड्रोन अटैक

रूस ने देर रात यूक्रेन के कुछ शहरों पर ड्रोन अटैक किया। रूस ने यूक्रेन पर 38 ड्रोन्स दागे। रूस के इस हमले के जवाब में यूक्रेनी एयर डिफेंस ने 26 ड्रोन्स मार गिराए।


इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचा नुकसान

रूस के ड्रोन अटैक में भले ही यूक्रेन ने 26 ड्रोन्स को मार गिराया, लेकिन 12 ड्रोन्स को यूक्रेन का एयर डिफेंस मार नहीं पाया। इससे ओडेसा (Odesa) ओब्लास्ट के इज़माइल (Izmail) जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर, मायकोलेव (Mykolaiv) शहर में एग्रीकल्चर एंटरप्राइज़ और चेरकासी (Cherkasy Oblast) ओब्लास्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा।

2 लोग हुए घायल

रूस के ड्रोन अटैक में इज़माइल जिले में 2 लोग घायल भी हुए। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कनाडा पर साधा निशाना, बताया आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार देश

Published on: