विदेश

यूक्रेन ने रूस की 6 हाइपरसॉनिक मिसाइलों को किया ढेर, जानिए क्यों हैं ये बेहद खतरनाक

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध में अब तक रूस कई बार यूक्रेन पर हमले कर चुका है। पर हाल ही में यूक्रेन ने रूस के नए हमले का करारा जवाब दिया।

2 min read
May 16, 2023
Ukraine downs Russian missiles

द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक के सबसे बड़े युद्ध को एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है और अभी भी यह युद्ध जारी है। हम बात कर रहे हैं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की जो पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुआ था। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए रुसी आर्मी ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में काफी तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है। पर यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। अब तक रूसी आर्मी यूक्रेन पर कई खतरनाक हमले कर चुकी है। पर रुसी आर्मी के हाल ही में किए हमले का यूक्रेनी आर्मी की तरफ से करारा जवाब दिया गया है।


रूस के हमले का यूक्रेन ने दिया करारा जवाब

देर रात रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले में रुसी आर्मी ने 6 हाइपरसॉनिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। पर यूक्रेन के स्काई डिफेंडर्स ने इन हाइपरसॉनिक मिसाइलों को ढेर कर दिया। इतना ही नहीं, रुसी आर्मी ने यूक्रेन पर 12 दूसरी मिसाइलें भी दागी, पर इन मिसाइलों को भी यूक्रेन के स्काई डिफेंडर्स ने ढेर कर दिया।


यह भी पढ़ें- क्या इमरान खान को भी जुल्फिकार अली भुट्टो की तरह फांसी पर लटका दिया जाएगा? जानिए आगे क्या हो सकता है

क्यों होती हैं हाइपरसॉनिक मिसाइलें बेहद खतरनाक?

हाइपरसॉनिक मिसाइलों को बेहद ही खतरनाक माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इनकी स्पीड। एक हाइपरसॉनिक मिसाइल हाइपरसॉनिक स्पीड से आगे बढ़ती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो एक सेकंड में एक हाइपरसॉनिक मिसाइल 1.6 किलोमीटर से 8 किलोमीटर तक की स्पीड से आगे बढ़ती है और इन्हें रोकना आसान नहीं होता। हाइपरसॉनिक मिसाइल की स्पीड इसे और भी खतरनाक बना देती है। इससे हमले का असर भी काफी बढ़ जाता है।

Published on:
16 May 2023 01:28 pm
Also Read
View All