विदेश

Iran–Israel conflict: ईरानी हमले से दहल उठा संयुक्त अरब अमीरात, दहशत के मारे कर दी बड़ी अपील

Iran–Israel conflict: संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से कहा कि वह अपने पड़ोसियों पर हमले न करे। जिन्होंने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ी है, वह उस पर हमला करे। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Mar 01, 2026
दुबई में ईरान का मिसाइल अटैक (फोटो- सोशल मीडिया)

Iran–Israel conflict: मध्य एशिया जंग की चपेट में है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की स्ट्राइक में हत्या कर दी। ईरान बदले की आग में जल रहा है। उसने मध्य एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। सबसे अधिक हमला UAE में मौजूद अमेरिकी बेस पर किया है। इस दौरान कई मिसाइलें नागरिक इलाकों में भी गिरी हैं। इससे दुबई समेत संयुक्त अरब अमीरात दहल उठा है। दहशहत के मारे UAE ने ईरान से अपील की है। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि ईरान को इस तरह से अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करना चाहिए। उनकी लड़ाई जिससे है, वह उससे जंग लड़े।

ये भी पढ़ें

इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए क्यों चुना शनिवार का ही दिन, जानें चौंकाने वाली वजह

लाल झंडा लहराया

इधर, ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर की हत्या का बदला लेने के लिए पवित्र जामकरन मस्जिद के फिरोजी गुंबद के ऊपर यलथरत अल हुसैन का लाल झंडा फहराया गया। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश में 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही ईरान ने पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराया गया।

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला

इजरायल ईरान जंग के बीच मध्य एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिख रहा है। बीते शनिवार को दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इसके बाद बहुमंजिला इमारत को फौरन खाली कर दिया गया। साथ ही, लाइट्स बंद कर दी गई। वहीं, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल कमतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।

कच्चे तेल की आपूर्ति पर संकट

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते पूरा खाड़ी क्षेत्र तनावग्रस्त हो गया है, इससे इस क्षेत्र से आने वाले कच्चे तेल के प्रवाह पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं, गैर-खाड़ी की आपूर्ति खाड़ी देशों के कच्चे तेल की भरपाई नहीं कर पाएगी। यह जानकारी विश्लेषकों ने रविवार को दी गई।

ट्रेडर्स ने कहा कि अगर संघर्ष जारी रहता है तो सोमवार को बाजार खुलने के साथ कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों के परिवहन में किसी प्रकार की बाधा की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टैंकरों के फंसने या टारगेट बनने के जोखिम ने प्रमुख तेल व्यापारियों को जलडमरूमध्य से होकर माल की ढुलाई निलंबित करने के लिए मजबूर किया है।

Published on:
01 Mar 2026 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर