विदेश

अमेरिका ने लगाया भारत की कुछ ट्रैवल एजेंसियों पर वीज़ा प्रतिबंध

Visa Ban: अमेरिका ने भारत की कुछ ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ सख्त फैसला लिया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2025, 9:24 AM IST
American Visa
American Visa (Representational Image)

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अमेरिका (United States Of America) का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उन्होंने अवैध आव्रजन को रोकने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वालों को ट्रंप देश से निकाल रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि अब से अमेरिका में अवैध रूप से लोग नहीं घुस सके। इसी बात को ध्यान रखते हुए अब अमेरिका ने भारत (India) की कुछ ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

अमेरिका ने लगाया वीज़ा प्रतिबंध

अमेरिका ने उन भारतीय ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों और वरिष्ठ अधिकारियों पर वीज़ा प्रतिबंध लगाया है, जो अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने में संलिप्त पाए गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार यह प्रतिबंध इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 212(ए)(3)(सी) के तहत लगाया है। जानकारी के अनुसार वीज़ा वेवर प्रोग्राम के पात्र लोगों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा।

मानव तस्करी और अवैध घुसपैठ को दिया जा रहा अंजाम

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि मिशन इंडिया की कॉन्सुलर अफेयर्स और डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस मिलकर ऐसे नेटवर्क की पहचान कर रही हैं जो अमेरिका में मानव तस्करी और अवैध घुसपैठ को अंजाम दे रहे हैं।

आव्रजन कानूनों को किया और सख्त

2024 में अमेरिका में अनुमानित 7.25 लाख भारतीय अवैध प्रवासी मौजूद थे, जबकि 2025 में अब तक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 682 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने आव्रजन कानूनों को और सख्त कर दिया है।


यह भी पढ़ें- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को कैंसर होने पर पीएम मोदी हुए चिंतित, की जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना

Updated on:
20 May 2025, 9:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All