
कुछ दिन पहले दुनियाभर में जिस मुद्दे की चर्चा रही, वो था रूस (Russia) के खिलाफ वैगनर ग्रुप (Wagner Group) की बगावत। लंबे समय से रूस के मिलिट्री मिशनों में वैगनर ग्रुप की अहम भूमिका रही है। सिर्फ डोमेस्टिक मिलिट्री मिशन ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मिलिट्री मिशन भी। वैगनर ग्रुप का लीडर येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) लंबे समय से पुतिन का खास रहा है। यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध में भी वैगनर ग्रुप ने अहम भूमिका निभाई। पर इस युद्ध में प्रशासन की लचरता के चलते वैगनर ग्रुप को भी परेशानी हुई। इसी वजह से वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ बगावत कर दी। हालांकि यह बगावत ज़्यादा समय तक नहीं चली और खुद प्रिगोझिन ने ही इसे खत्म कर दिया। पर ज़्यादा समय न चलने के बावजूद इस बगावत ने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की टेंशन बढ़ा दी। अब जब इस बगावत का अंत हो गया है, तो पुतिन ने एक बार फिर अपना फोकस यूक्रेन पर कर लिया है। साथ ही वेस्ट भी पुतिन के राडार से बाहर नहीं है।
पुतिन ने यूक्रेन और वेस्ट को लिया आड़े हाथों
वैगनर ग्रुप की बगावत के नाम पर हाल ही में पुतिन ने यूक्रेन और वेस्ट को आड़े हाथों लिया। वेस्ट में सभी वेस्टर्न देश शामिल हैं जिन्होंने अब तक यूक्रेन का साथ दिया है। पुतिन ने हाल ही में अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन और उसके सभी वेस्टर्न सहयोगी देश चाहते थे कि रूस के लोग आपस में ही लड़कर एक-दूसरे को मारने के लिए तैयार हो जाए। पुतिन ने आगे कहा कि ऐसे समय में रुस के देशवासियों की देशभक्ति भी रूस में आंतरिक कलह को टालने में काम आई।
यह भी पढ़ें- जापान में रोबोटिक आर्म्स का हुआ निर्माण, दो से ज़्यादा हाथों से हो सकेगा काम, देखें फोटो गैलरी
पहले भी वेस्ट पर कई बार साधा है निशाना
यह पहला मौका नहीं है जब पुतिन ने वेस्ट पर निशाना साधा है। जब से रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई है, तभी से पुतिन ने कई बार वेस्ट पर निशाना साधा है। इसक वजह है वेस्ट का इस युद्ध में यूक्रेन का साथ देना, जो पुतिन को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ऐसे में पुतिन ने समय-समय पर यूक्रेन की मदद करने के लिए वेस्ट पर निशाने साधे हैं।
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध से रूस और वेस्ट के बीच पड़ी दरार
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की वजह से रूस और वेस्टर्न देशों के बीच दरार पड़ गई है। अमरीका से तो रूस के संबंध बहुत ज़्यादा खराब हो गए हैं। इतने कई दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में पाकिस्तान के पत्रकार का बड़ा बयान, कहा - 'एक मोदी 10 पाकिस्तानी प्रधानमंत्रियों पर भारी'