Does Vladimir Putin Have A Body Double?: क्या व्लादिमीर पुतिन का कोई बॉडी डबल है? हाल ही में इस बात का उन्होंने खुद जवाब दिया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। 24 फरवरी, 2022 को शुरू है रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद से पुतिन के बारे में होने वाली चर्चाएं और विषय भी बढ़ गए। यूक्रेन में मची तबाही के लिए रुसी राष्ट्रपति ही ज़िम्मेदार हैं। इस युद्ध के दौरान जहाँ पुतिन की वजह से यूक्रेन के कई लोगों की जान गई, वहीँ खुद पुतिन को भी मारने की कोशिश की गई। हालांकि ज़्यादा बार नहीं। युद्ध के दौरान इस विषय पर भी लोगों लगाए कि खतरों से बचने के लिए पुतिन बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। एक व्यक्ति के बॉडी डबल की कदकाठी बिल्कुल उसकी तरह होती है और दोनों की शक्ल भी काफी मिलती है। फिल्मों में एक्टर्स स्टंट के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं जिससे वो खुद खतरे में न पड़े। इसी वजह से पुतिन के बॉडी डबल होने के कयास भी लगाए गए। पर अब रुसी राष्ट्रपति ने खुद इस सवाल का जवाब दिया। और वो भी अपने जैसे दिखने वाले एक शख्स को।
किसने पूछा पुतिन से सवाल?
गुरुवार को लोगों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - एआई (Artificial intelligence - AI) और उसके खतरों पर सवाल-जवाब के सेशन में पुतिन से उनके जैसे दिखने वाले एक शख्स ने बातचीत की। यह शख्स देखन्हे में पुतिन जैसा ही दिख रहा था। दरअसल वह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर की सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र था और उसने एआई का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन स्क्रीन पर खुद को पुतिन के बॉडी डबल के तौर पर प्रस्तुत किया। इस शख्स ने पुतिन ने सवाल किया कि क्या रुसी राष्ट्रपति के कोई बॉडी डबल है?
पुतिन ने दिया यह जवाब..
पुतिन ने उनसे पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं देख सकता हूं कि तुम बिलकुल मेरी तरह दिखते हो और मेरी जैसी ही आवाज़ में बात कर रहे हो। मैंने बॉडी डबल के बारे में सोचा था और काफी सोचने के बाद यह फैसला लिया कि इस दुनिया में मेरी तरह सिर्फ एक शख्स ही दिख सकता है और मेरी जैसी आवाज़ में बोल सकता है और वो शख्स मैं खुद हूँ।"
पुतिन ने इसके साथ ही एआई के फायदों और खतरों के बारे में भी बात की।
यह भी पढ़ें- चीन में भारी बर्फबारी के बीच हुई 2 ट्रेनों की भीषण टक्कर, 500 से ज़्यादा लोग घायल