विदेश

पुतिन ने दिए बगावत करने वाले वैगनर लड़ाकों को तीन ऑप्शंस, जानिए क्या

Putin's 3 Options To Rebelling Wagner Fighters: रूस में पिछले कुछ दिन में वैगनर ग्रुप की वजह से काफी उथल-पुथल मच गई है। वैगनर ग्रुप की बगावत से रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टेंशन बढ़ गई। हालांकि वैगनर ग्रुप ने अब अपनी बगावत खत्म कर दी है। इसके बाद पुतिन ने हाल ही में अपने संबोधन में वैगनर ग्रुप के बगावती लड़ाकों को तीन ऑप्शंस दिए।

2 min read
Jun 27, 2023
Putin gives 3 options to Wagner rebels

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक रूस (Russia) के लिए पिछले कुछ दिन टेंशन भरे रहे। इसकी वजह रही वैगनर ग्रुप (Wagner Group) की बगावत। लंबे समय तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का खास रहा येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) और पुतिन के समर्थन से फला-फूला प्रिगोझिन का वैगनर ग्रुप, जिसे किराये की आर्मी भी कहते हैं, ने रूस के कई मिलिट्री मिशनों में अहम भूमिका निभाई। पर अचानक से वैगनर ग्रुप की बगावत से क्रेमलिन में चिंता का माहौल बन गया और पूरे मॉस्को की सिक्योरिटी बढ़ानी पड़ गई। हालांकि वैगनर ग्रुप की बगावत अब खत्म हो गई है। वैगनर ग्रुप की बगावत के खत्म होने के बाद हाल ही में पुतिन ने रूस को संबोधित किया।


बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को दिए तीन ऑप्शंस

पुतिन ने अपने संबोधन में वैगनर ग्रुप की बगावत के साथ ही कुछ अन्य मुद्दों पर भी बात की। साथ ही यूक्रेन और वेस्ट पर निशाना भी साधा। पुतिन ने वैगनर ग्रुप जी बगावत के दौरान रुस के देशवासियों को उनकी देशभक्ति के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही पुतिन ने बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को तीन ऑप्शंस भी दिए।

बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों के लिए क्या हैं पुतिन के तीन ऑप्शंस?

बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों के लिए हाल ही में पुतिन ने जो तीन ऑप्शंस दिए हैं, वो इस प्रकार हैं।

1) रूस की आर्मी में हो जाए शामिल

पुतिन ने बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को पहला ऑप्शन देते हुए रूस की आर्मी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।

2) बेलारूस चले जाए

पुतिन ने बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को दूसरा ऑप्शन देते हुए कहा कि वो बेलारूस जा सकते हैं। ग्रुप के लीडर प्रिगोझिन के पास भी बेलारूस जाने का ऑप्शन है, जो समझौते के दौरान ही उसे दे दिया गया था।

3) अपने घर लौट जाए

पुतिन ने बगावती वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को तीसरा ऑप्शन देते हुए कहा कि अगर वो रूस की आर्मी में शामिल नहीं होना चाहते, या फिर बेलारूस नहीं जाना चाहते, तो वो अपने घर लौट सकते हैं।

Published on:
27 Jun 2023 01:27 pm
Also Read
View All