विदेश

वैगनर ग्रुप का चीफ येवगेनी प्रिगोझिन पहुंचा बेलारूस, राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने की पुष्टि

Yevgeny Prigozhin Arrives In Belarus: वैगनर ग्रुप का चीफ अब बेलारूस पहुंच चुका है। इस बात की अब पुष्टि भी हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 2:17 PM IST
yevgeny_prigozhin_.jpg
Yevgeny Prigozhin

पिछले कुछ दिन में दुनियाभर में सबसे ज़्यादा जिसकी चर्चा हुई, वो है वैगनर ग्रुप (Wagner Group)। वैगनर ग्रुप रूस (Russia) में किराये की एक आर्मी है, जिसने रूस के कई मिलिट्री मिशनों में अहम भूमिका निभाई। पर जिस वजह से यह ग्रुप पिछले कुछ दिन में चर्चा में रहा, वो वजह थी इस ग्रुप की बगावत। वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिसकी वजह से रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की टेंशन भी बढ़ गई थी। हालांकि यह बगावत ज़्यादा समय तक नहीं चली और जल्द ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब ग्रुप के लीडर येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है।


बेलारूस पहुंचा प्रिगोझिन

हाल ही में खबर सामने आई है कि प्रिगोझिन बेलारूस पहुंच गया है। प्रिगोझिन मंगलवार की रात बेलारूस पहुंच गया। हालांकि वैगनर ग्रुप के लड़ाके अपने लीडर के साथ बेलारूस नहीं गए हैं।

बेलारूसी राष्ट्रपति ने की पुष्टि

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने प्रिगोझिन के बेलारूस में पहुंचने की खबर की पुष्टि की है।


यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ 'आइकॉन ऑफ द सीज़' बनकर हुआ तैयार, जानिए क्या है खास

लुकाशेंको ने ही कराई थी मध्यस्थता


बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने ही रूस और वैगनर ग्रुप के बीच मध्यस्थता कराते हुए बगावत को खत्म किया था। लुकाशेंको और प्रिगोझिन एक-दूसरे को करीब 20 सालों से जानते हैं। ऐसे में रूस पर आए संकट को देखते हुए लुकाशेंको ने प्रिगोझिन से बात करते हुए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। इससे प्रिगोझिन ने अपनी बगावत खत्म करते वैगनर ग्रुप को आगे बढ़ने से रोकते हुए रूस छोड़कर बेलारूस जाने का फैसला लिया। वहीं पुतिन ने भी प्रिगोझिन के खिलाफ सभी आरोपों को खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन में रेस्टोरेंट पर दागी मिसाइल, 8 लोगों की मौत

Published on: