scriptदुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ ‘आइकॉन ऑफ द सीज़’ बनकर हुआ तैयार, जानिए क्या है खास | World's largest cruise ship Icon Of The Seas construction finished | Patrika News
विदेश

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ ‘आइकॉन ऑफ द सीज़’ बनकर हुआ तैयार, जानिए क्या है खास

World’s Largest Cruise Ship: दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ अब बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम है आइकॉन ऑफ द सीज़।

Jun 28, 2023 / 12:46 pm

Tanay Mishra

icon_of_the_seas.jpg

Icon Of The Seas

समुद्री यात्रा का शौक दुनिया में कई लोगों को होता है। और बात जब समुद्री यात्रा की हो और क्रूज़ का ज़िक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। समुद्री यात्रा के लिए लोग क्रूज़ को बहुत पसंद करते हैं। क्रूज़ में समुद्री यात्रा का एक्सपीरियंस बेहतरीन होता है और साथ ही आरामदायक भी। क्रूज़ की यात्रा एक वैकेशन से कम नहीं होती। साथ ही क्रूज़ पर एक अलग ही माहौल होता है जो यात्रा को और भी बढ़िया बनाता है। क्रूज़ जितना ज़्यादा बढ़ा होता है, उतना ही अच्छा। और अगर आज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ हो, तो कहने ही क्या। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े क्रूज़ की।


दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ बनकर हुआ तैयार

पिछले काफी समय से दुनिया के सबसे बड़े क्रूज़ का निर्माण चल रहा था और अब यह बनकर पूरा हो गया है। इसका नाम है आइकॉन ऑफ द सीज़ (Icon Of The Seas)। फिनलैंड के शिपयार्ड में इसका निर्माण चल रहा था जो अब पूरा हो चुका है।

सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल पूरा

रिपोर्ट के अनुसार आइकॉन ऑफ द सीज़ क्रूज़ का ट्रायल हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसकी आधिकारिक शुरुआत अगले साल जनवरी से होगी, जब यह साउथ फ्लोरिडा से अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगा।

icon_of_the_seas_light_up.jpg


यह भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन में रेस्टोरेंट पर दागी मिसाइल, 8 लोगों की मौत

क्या होगा खास?

आइकॉन ऑफ द सीज़ में काफी कुछ खास होगा। इस क्रूज़ में दुनिया का सबसे बड़ा वॉटरपार्क होगा। आइकॉन ऑफ द सीज़ एक ‘रिज़ॉर्ट गेटअवे’ होगा, जिसमें एक थीम पार्क, रेस्टोरेंट्स, ड्रिंकिंग और एंटरटेनमेंट के लिए 40 से भी ज़्यादा ऑप्शंस मिलेंगे।

इस क्रूज़ पर एक ‘अल्टीमेट फैमिली टाउनहाउस’ होगा जो रहने के लिए एक तीन मंजिला घर होगा। इसमें एक इन-सुइट स्लाइड, एक कैरेओके स्टेशन और ढूंढने के लिए दो हिडन एरिया भी होंगे।

आइकॉन ऑफ द सीज़ के 20 डेक में रॉयल कैरेबियन का पहला ड्यूलिंग पियानो बार, समुद्र में सबसे बड़ा पूल और क्राउन एज जैसे बेहतरीन एक्सपीरियंस देने वाली चीज़ें भी होंगी। साथ ही इसमें एडवेंचर के लिए स्काईवॉक, रोप कोर्स, थ्रिल राइड और एक ऑल आउट टेस्ट सभी का कॉम्बिनेशन भी होगा।

यह भी पढ़ें

वैगनर ग्रुप की बगावत के नाम पर पुतिन ने फिर लिया यूक्रेन और वेस्ट को आड़े हाथों, लगाया गंभीर आरोप

Hindi News/ world / दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ ‘आइकॉन ऑफ द सीज़’ बनकर हुआ तैयार, जानिए क्या है खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो