विदेश

अंडरगारमेनेंट्स चुराने के बाद महिला ने काटा स्टोर कर्मचारी को

 न्यूयॉर्क में एक महिला को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब उसने अंडरगार्मेट्स चुराने की कोशिश करने के बाद वहां के कर्मचारी को काट लिया।
less than 1 minute read
Dec 13, 2015
Feature image
न्यूयॉर्क में एक महिला को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब उसने अंडरगार्मेट्स चुराने की कोशिश करने के बाद वहां के कर्मचारी को काट लिया।

जानकारी के मुताबिक 33 न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन की 33 वर्षीय इस महिला को खुदरा चोरी और सामान्य शोषण के आरोप मे मुकद्दमें के लिए 14 दिसम्बर को अदालत में पेश किया जाएगा। पहले उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन बाद में किसी कारण से दूसरी तरीख तय की गई।

टीजे मैक्स स्टोर के घाटे में रोकथाम अधिकारी रिचर्ड दुर्रम ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला ने उसे धक्का दिया, और थप्पड़ मार कर उसका चश्मा निकालने के बाद उसके अंगूठे पर काट लिया। उस महिला ने यह सबकुछ इसलिए किया क्योकि रिचर्ड ने चुराए हुए सामान की जांच करने के लिए उससे बैग ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि दुर्रम को महिला के बैग से $21.50 अंडरगारमेंटस मिले।

अगर महिला के आरोप तय हो जाते है तो महिला को एक साल से भी ज्यादा जेल में रहने की सजा होगी।
Published on:
13 Dec 2015 03:55 pm
Also Read
View All