विदेश

World’s Smallest Desert: इस रेगिस्तान में होती है बर्फबारी, बिलकुल नहीं पड़ती गर्मी

दुनिया में एक ऐसा भी रेगिस्तान है जहाँ बर्फबारी होती है और वो सबसे छोटा रेगिस्तान है। कहाँ है यह रेगिस्तान और क्या है इसका नाम? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Carcross Desert
Carcross Desert

रेगिस्तान का नाम सुनते ही दिमाग में तपती धूप, दूर-दूर तक फैली रेत और सूखी झाड़ियां आने लगती हैं। आमतौर पर रेगिस्तान को भीषण गर्मी और सूखे इलाके के रूप में जाना जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान भी मौजूद है, जहां गर्मी नहीं बल्कि ठंड पड़ती है और बर्फबारी भी होती है। यह अनोखा रेगिस्तान अपने रहस्यों और अलग जलवायु के कारण दुनियाभर में चर्चा में रहता है।

इस रेगिस्तान में होती है बर्फबारी

कनाडा (Canada) के युकोन (Yukon) क्षेत्र में स्थित कारक्रॉस डेज़र्ट (Carcross Desert) दुनिया के सबसे अनोखे रेगिस्तानों में से एक माना जाता है। यहाँ गर्मी की बजाय भारी बर्फबारी होती है और पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है।

दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान

कारक्रॉस डेज़र्ट को दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल करीब 1 वर्ग मील यानी लगभग 2.6 वर्ग किलोमीटर है। छोटे आकार के बावजूद यह रेगिस्तान अपनी अनोखी भौगोलिक विशेषताओं के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

गर्मी क्यों नहीं पड़ती?

कारक्रॉस डेज़र्ट ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से यहाँ तापमान सामान्य रेगिस्तानों की तुलना में काफी कम रहता है। ऊंचाई और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहाँ ठंड पड़ती है और सर्दियों में बर्फबारी होती है। यही वजह है कि सर्दियों में यहाँ घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है।

रहस्यमयी इतिहास और निर्माण की कहानी

कारक्रॉस डेज़र्ट को रहस्यमयी रेगिस्तान भी माना जाता है। माना जाता है कि हजारों साल पहले यहाँ कारक्रॉस गांव था और लोग रहते थे। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यहाँ मौजूद झील के सूखने के बाद यह रेगिस्तान बना, जबकि कुछ लोग इसे रेतीली हवाओं का परिणाम बताते हैं। हालांकि इसके निर्माण को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे यह रेगिस्तान आज भी एक पहेली बना हुआ है।

Published on:
24 Jan 2026 02:20 pm
Also Read
View All