पूजा

Karwa Chauth Special Bangle: करवा चौथ पर चूड़ियों को खरीदने और पहनने का शुभ समय जानिए

Karwa Chauth Special Bangle:  करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

3 min read
Oct 19, 2024
karwa chauth special

Karwa Chauth Special Bangle: करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चौथ को मनाया जाता है।

Karwa Chauth Special Bangle: इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके मां गौरी की पूजा भी करती हैं। इस साल यानि 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार के दिन रखा जाएगा।

Karwa Chauth Special Bangle: करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करती हैं जिसमें चूड़ियों से भरे हाथ जरूर शामिल होते हैं। कहा जाता है कि विवाहित महिलाओं के लिए चूड़ी पवित्र और महत्वपूर्ण होती है। चूड़ियों के साथ-साथ विवाहित जीवन में सिंदूर, मेहंदी, बिछुवा को भी काफी मान्यता दी गई है। तो आइए जानतें है कि करवा चौथ के लिए किस दिन चूड़ियां खरीदना शुभ रहेगा और उन्हें किस दिन पहनना चाहिए। चूड़ियां न केवल सुंदरता का प्रतीक होती हैं, बल्कि यह विवाहित जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं।

चूड़ियों को खरीदने का शुभ दिन (Karwa Chauth Churi)

Karwa Chauth Special Bangle: 17 अक्टूबर (गुरूवार) 2024 को चूड़ियां खरीदना शुभ रहेगा। रक्षाबंधन जैसे त्यौहारों के समय, महिलाएं अपनी चूड़ियों का चयन पूरी रचनात्मकता से करती हैं। इस दिन चूड़ियों के साथ साथ बिंदी, बिछिया, सिंदूर, आलता, लिपस्टिक, मंगलसूत्र, नथ, गजरा, मांग टीका, अंगूठी आदि खरीदनी चाहिए।

Karwa Chauth Special Bangle: करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवे का बहुत ही शुभ स्थान है। करवा न केवल पूजा का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि यह इस पवित्र पर्व की अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाता है। करवा चौथ के लिए करवा मंगलवार को छोड़कर किसी भी दिन खरीद सकतें है। ये ध्यान रखें कि करवा मंगलवार को नहीं खरीदना चाहिए।

करवा चौथ की पूजा का शुभ समय

Karwa Chauth Special Bangle: पूजा का शुभ समय हर वर्ष अलग होता है। क्योंकि यह चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करता है। 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर (रविवार) को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा के उदय का समय महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि विवाहित महिलाएं चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण करती हैं।

Karwa Chauth Special Bangle: करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू है, जो शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस तरह से उस दिन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए केवल 1 घंटा 16 मिनट का ही शुभ समय प्राप्त होगा। करवा चौथ व्रत प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2024 को सुबह सूर्योदय से पूर्व होगा। प्रदोष काल: शाम को 5:43 बजे से 6:37 बजे तक (व्रत तोड़ने का समय) रहेगा।

मिट्टी के करवे का महत्व

Karwa Chauth Special Bangle: हमारी संस्कृति में पानी को परम ब्रह्म का स्वरुप माना गया है। सभी जीवों की उत्पत्ति यहीं से हई है। इसलिए मिट्टी के करवे में पानी पिलाकर ही पति अपनी पत्नी का व्रत खोलें। यह पंच तत्व और परमात्मा दोनों को साक्षी बनाकर दांपत्य जीवन में सुखी बनाने की कामना करते हैं।

Karwa Chauth Special Bangle: ज्योतिषाचार्य ने बताया की करवा पंच तत्वों का प्रतीक माना जाता है। मिट्टी के करवे में पांच तत्व होते हैं, जैसे कि जल, मिट्टी, अग्नि, आकाश, वायु, जिससे व्यक्ति का शरीर भी बना है। करवा में मिट्टी और पानी मिलाया जाता है। करवे का उपयोग इस बात का प्रतीक है कि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं। यह करवा मां गौरी का प्रतीक भी है, जिससे महिलाएं सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। इसलिए मिट्टी के करवे से पानी पिलाकर ही पति अपनी पत्नी का व्रत खोलें। कहा जाता है कि मिट्टी के बर्तन से पानी पीने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Also Read
View All

अगली खबर