WWE

WWE WrestleMania Backlash 2022 से कुछ घंटे पहले सभी मैचों का संभावित नतीजा आया सामने

WWE WrestleMania Backlash का आयोजन 8 मई को होगा। इस बार कई बड़े मुकाबले इवेंट में देखने को मिलेंगे। कुछ बड़े सुपरस्टार्स भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे। जानिए इस इवेंट से पहले संभावित नतीजों के बारे में।

2 min read
Image credit- WWE

WWE का अगला बड़ा इवेंट WrestleMania Backlash होगा। 8 मई को इस इवेंट का आयोजन होगा। WWE ने अभी तक इस इवेंट को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। फैंस को इस मुकाबले में कई फैंस देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस भी इस इवेंट में एक्शन में नजर आएंगे। इस इवेंट में कुछ 6 मैच होंगे। कुछ चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे।

WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, मैकइंटायर, ऐज और रोंडा राउजी इस इवेंटा का हिस्सा होंगे। फैंस अभी से ये जानने के लिए उत्सुक है कि होने वाले मुकाबलों में कौन जीतेगा। हम आपको इस इवेंट में होने वाले मुकाबलों के संभावित नजीजे बताएंगे।


1) हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस ने पहले साथ में काम किया था। दोनों ने मैकइंटायर के साथ काफी काम किया। बाद में दोनों दुश्मन बन गए। दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में WWE ने बिल्ड किया। रेसलमेनिया बैकलैश में दोनों के बीच सिंगल मैच होगा। मॉस को WWE द्वारा पुश दिया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो मॉस की इस मुकाबले में जीत हो सकती है।


2) बॉबी लैश्ले और ओमोस का मुकाबला रेसलमेनिया में भी पिछले महीने हुआ था। बॉबी लैश्ले को इस मुकाबले में जीत मिली थी। इसके बाद बॉबी लैश्ले को MVP ने धोखा दे दिया था। अब वो ओमोस के साथ काम कर रहे हैं। रेसलमेनिया बैकलैश में दोनों के बीच एक बार फिर सिंगल मुकाबला होगा। इस बार ओमोस मुकाबला जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः IPL 2022: Prithvi Shaw और Axar Patel आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं?


3) ऐज और एजे स्टाइल्स के बीच मुकाबला होगा। रेसलमेनिया में डेनियल प्रीस्ट की वजह से एजे स्टाइल्स की हार हुई थी। स्टाइल्स के साथ अब फिन बैलर भी आ गए है। इस बार मैच में प्रीस्ट नहीं रहेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो स्टाइल्स की जीत हो सकती है।


4) शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए आई क्विट मैच होगा। इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहेंगी। रेसलमेनिया में रोंडा राउजी की हार हो गई थी। WWE ने ब्लू ब्रांड में इस राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया है। इस बार राउजी के रूप में WWE फैंस को नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय क्रिकेटर जो MS Dhoni को अपना गुरु मानते हैं


5) सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के बीच भी सिंगल मुकाबला होगा। फैंस को इस मैच में मजा आएगा। रेसलमेनिया में भी ये मुकाबला हुआ था और सैथ रॉलिंस की हार हुई थी। WWE द्वारा कोडी रोड्स को आगे पुश दिया जाएगा। इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार भी रोड्स की जीत होगी।


6) रोमन रेंस और द उसोज का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro के साथ होगा। वैसे इस मैच का जब ऐलान हुआ था तब कोई खुश नहीं था। सभी को लगा कि रेंस का सिंगल मुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैच में फैंस को बहुत एक्शन देखने को मिलेगा। अगर इस मुकाबले में किसी ने खलल डाली तो फिर ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro की जीत हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर रोमन रेंस और द उसोज की जीत हो जाएगी। रोमन रेंस और द उसोज को WWE द्वारा लंबा पुश दिया जा रहा है।

Updated on:
08 May 2022 06:31 pm
Published on:
05 May 2022 09:58 pm
Also Read
View All