30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: Prithvi Shaw और Axar Patel आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं?

पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेल रहे हैं। ऋषभ पंत ने टॉस के समय से चौंकाने वाला अपडेट दिया। जानिए इन दोनों खिलाड़ियों के ना खेलने की असली वजह?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 May 2022, 7:23 PM IST

ipl 2022 why Prithvi Shaw Axar Patel not playing today Delhi Capitals

दिल्ली की टीम ने किए 4 बदलाव

IPL 2022 का 50वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दोनों टीम्स ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए है। चौंकाने वाले बदलाव दिल्ली की टीम में हुए है। दिल्ली ने चार बदलाव किए है। बड़ी खबर ये हैं कि पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल आज के मुकाबले में नहीं खेलेंगे।


दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया असली कारण

टॉस के समय दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ के ना खेलने का कारण बताया। ऋषभ पंत ने कहा कि पटेल को इंजरी आ गई है और शॉ को पिच के हिसाब से मौका नहीं दिया गया है। शॉ की जगह इस बार मंदीप सिंह को मौका दिया गया है। वहीं अक्षर पटेल की जगह रिपल पटेल को मौका दिया गया है। दिल्ली की टीम के ये बदलाव किसी को समझ नहीं आया। खासतौर पर शॉ को बाहर बिठाना ये गलत फैसला टीम के लिए हो सकता है। अभी तक शॉ और अक्षर पटेल ने दिल्ली के लिए काफी शादनार परफॉर्म इस सीजन किया है। खासतौर पर पटेल ने ऑलराउंडर की भूमिका अच्छे से निभाई है। इसके अलावा शॉ ने भी ओपनिंग साझेदारी में अपनी जिम्मेदारी दिखाई।

ये भी पढ़ें- 2 मौके जब भारतीय क्रिकेटर Gautam Gambhir ने बीच मैदान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को दी गालियां


दिल्ली के पास इस बार होगा अंतिम मौका

अंकतालिका में इस समय दिल्ली की टीम 7वें नंबर पर मौजूद हैं। टीम ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो प्लेऑफ में जाने के लिए अगले कुछ मुकाबले जीतने होंगे। अगर दिल्ली आज का मुकाबला हार जाएगी तो फिर उनके प्लेऑफ में जाने के चांस लगभग खत्म हो जाएंगे। हैदराबाद के लिए भी ये मैच काफी महत्वपूर्ण होगा। टीम ने पहले पांच लगातार मुकाबले जीते और इसके बाद लगातार दो मुकाबले हारे। हैदराबाद की टीम इस समय 5वें नंबर पर मौजूद है। आज के मुकाबले की बात की जाए तो हैदराबाद की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें-5 पाकिस्तानी मूल के बड़े क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट