WWE

WWE WrestleMania Backlash Results: Roman Reigns ने स्पीयर से मचाई तबाही, Ronda Rousey ने रचा इतिहास

WWE WrestleMania Backlash 2022 में फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज मिले। कई अच्छे मुकाबले भी फैंस को देखनेको मिले। जानिए WWE के इस बड़े इवेंट में हुए मुकाबलों के नतीजे क्या रहे?

2 min read
wwe wrestlemania backlash results 8 may 2022
राउजी बनीं चैंपियन

WWE WrestleMania Backlash 2022 का समापन हो गया। ये इवेंट काफी शानदार रहा और कुछ चौंकाने वाले निर्णय भी देखने को मिले। रोंडा राउजी स्मैकडाउन चैंपियन बन गई हैं। इसके अलावा भी मुकाबलों में फैंस को मजा आया। मेन इवेंट में भी शानदार सिक्स मैन टैग टीम मैच हुआ। कुल मिलाकर देखा जाए तो इवेंट एकदम सही साबित हुआ। आइए जानते हैं इस इवेंट में हुए मुकाबलों के नतीजे क्या रहे।

1) कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। दोनों के बीच रेसलमेनिया में भी मुकाबला हो चुका था। ये रीमैच था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। ऐसा लगा था कि इस बार सैथ रॉलिंस की जीत होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोडी रोड्स ने लगातार दूसरी बार सैथ रॉलिंस को हराया।

2) ओमोस और बॉबी लैश्ले की बीच भी सिंगल मैच हुआ। इस बार ओमोस की जीत हुई। इस जीत में उनका साथ MVP ने दिया। MVP ने अंत में लैश्ले के ऊपर अटैक कर दिया था। इसका फायदा ओमोस ने उठाया और मैच जीत लिया।

3) ऐज और एजे स्टाइल्स के बीच भी अच्छा मैच हुआ। इस मैच के अंत में एक मिस्ट्री सुपरस्टार की एंट्री हुई और वो रिया रिप्ली थीं। इस वजह से ही एजे स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरी बार ऐज के खिलाफ स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा है।

4) शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए आई क्विट मैच हुआ। इस मैच का इंतजार सभी कर रहे थे। उम्मीद के मुताबिक यहां निर्णय भी निकला। ये मैच काफी जबरदस्त रहा और अंत में राउजी ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप हासिल कर ली। राउजी ने अपने करियर में पहली बार ये चैंपियनशिप जीती है।

ये भी पढ़ें-KL Rahul ने बताई अपनी टीम की खासियत, Shreyas Iyer की शर्म से आंखें झुकी, पढ़िेए दोनों का बयान

5) हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस के बीच भी सिंगल मुकाबला हुआ। मॉस को अब WWE द्वारा पुश दिया जा रहा है। इस मुकाबले में मैडकैप मॉस ने आसानी से कॉर्बिन को हरा दिया।

6) रोमन रेंस और द उसोज का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro के साथ हुआ। मेन इवेंट में ये मुकाबला हुआ। इस मैच में सभी सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। रेंस ने मैच के अंत में रिडल को स्पीयर देते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई।

Updated on:
09 May 2022 02:14 pm
Published on:
09 May 2022 09:06 am