अमृतसर। गांव मुच्छल में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई (Five people die due to poisonous alcohol in Amritsar) । मृतकों की पहचान दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंगल सिंह व बलदेव सिंह के रूप में हुई है। पीडि़त परिवारों ने पुलिस (Punjab Police) को सूचित किए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के कई घरों में देसी शराब (country alcohol) निकालकर बेची जाती है।