Amroha News Today In Hindi: अमरोहा डीएम निधि गुप्ता ने अकबरपुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। डीएम के अचानक स्कूल पहुंचने पर सफाई व्यवस्था और शौचालय की स्थिति की जांच की गई, जिसमें कई खामियां पाई गईं। शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने और गंदगी देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।