डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कलेक्ट्रेट और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद डीएम सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने एक ही स्वर में राष्ट्रगान और झंडे को एक साथ सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में तमाम स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।