जिस घर में लगा हो तुलसी का पौधा वहां कभी भी नहीं रखें यह 3 चीजें, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
अशोकनगरः हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे के पूजनीय मानकर घर-घर में इसकी पूजा की जाती है। जगन्नाथ भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के बिना भोगी नहीं लगाया जाता। शास्त्रों में इस पौधे को सर्वाधिक पवित्र कहा गया है, यहां तक की इसे माता स्वरूपी सम्मान करने को कहा गया है। तुलसी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं होने देते। ऐसा कहा जाता है, कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हो उस घर में तुलसी माता निवास करती हैं, साथ ही उस पौधे के रहने तक वह संबंधित घर में अपनी कृपा दृष्टी बनाए रखती हैं।
वहीं, आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को औषधीय गुणों से परिपूर्ण बताया गया है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी तुलसी के पत्ते का सेवन अनेक रूप के उपचार में काम आता है। शास्त्रों में तुलसी को महालक्ष्मी कहकर भी पुकारा गया है। अनेक ग्रंथों में तुलसी की महिमा का बखान किया गया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि, अगर तुलसी माता क्रोधित हो जाएं तो, क्या होता है? मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने बताया कि, तुलसी माता के क्रोधित होने पर सामने वाले का विनाश होना तय है। इसीलिए तुलसी के पौधे के पास ये 3 चीजें भूल से भी ना रखें।
इन चीजों को हमेशा रखें तुलसी के पौधे से दूर
-तुलसी के पौधे को घर के आंगन या मुख्य द्वार यानी किसी खुली जगह पर लगाया जाता है। स्वभाविक सी बात है कि, उस खुली जगह पर लोग कपड़े भी सुखाए जाते होंगे। लेकिन, याद रखें जिस घर में तुलसी के पौधे के पास कपड़े सुखाए जाते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा को हानि होती है। इससे तुलसी माता का क्रोध बढ़ता है, जिससे वह आपके घर से निराश होकर जा सकती हैं। ऐसा होने पर आपको कंगाली की मार भी झेलनी पड़ सकती है।
-अगर आप तुलसी के पौधे की साफ सफाई नहीं रखते तो आपको धन की हानि हो सकती है। ऐसे में तुलसी का पौधा सूख सकता है और आपके घर से हमेशा हमेशा के लिए तुलसी माता जा सकती है। इसके लिए तुलसी के पौधे की साफ सफाई करते रहें।
-अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके आसपास कभी भी गणेश जी की मूर्ति स्थापित ना करें। ऐसा करने पर आपके घर में विवादों की स्थिति बन सकती है। लड़ाई झगड़ों के साथ साथ कोई दुर्घटना आदि भी घट सकती है।