गोपालपुर के किसान यशपालसिंह यादव, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णपाल सिंह आदि ने बताया कि व्यापारियों द्वारा मौके पर चेक नहीं दिया जा रहा है। चेक के लिए किसानों को उनके घर या ऑफिस में जाना पड़ता है। जबकि चेक तो व्यापारी किसानों को मौके पर ही दे सकते हैं। दूसरा किसान दो बजे के बाद ही चेक देते हैं। इसके कारण किसानों को अनावश्यक इंतजार करना पड़ता है और एक से दो घंटे चेक लेने में ही बर्बाद हो जाते हैं।