
Shajapur viral video case young man hit with hammer in Shajapur
अशोकनगर. राह चलती महिलाओं से बदतमीजी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिलाओं ने बीच सड़क पर युवक की जमकर धुनाई कर दी। घटना आरोन रोड के मोड़ की है। जहां सोमवार रात करीब ७ से ८ बजे के बीच की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में महिलाओं युवक को पीटते हुई दिखाई दे रही हैं। युवक भी अपना बचाव करते हुए महिलाओं को धक्का दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व लड़कियां निकलकर जा रही थी। इसी दौरान लड़की ने कुछ कहा तो निकल रहे युवक ने भी लड़कियों से कुछ बोल दिया, इसी बात पर से उनके बीच बाद विवाद बढ़ा और महिलाओं ने युवक की धुनाई लगा दी। लोगों ने बीच बचाव कर युवक को बचाया। मंगलवार को पिटाई का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि शिकायत किसी भी पक्ष ने नही की है। पिटने वाला युवक भी पास के गांव का बताया जा रहा है।
यहां घर में घुसा युवक
अशोकनगर. राजपुर में एक महिला के घर में एक युवक घुस गया। जब महिला ने आवाज लगाई तो भाग निकला। पुलिस के अनुसार रविवार रात ८ बजे भगवत अहिरवार महिला के घर में घुस गया और महिला जैसे ही चिल्लाई तो भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।
केथन में युवक को पीटा
अशोकनगर. पिपरई थाना क्षेत्र के ग्राम कैथन में तीन युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बलवीर पुत्र भमरा आदिवासी ने बताया कि मोहन आदिवासी, रामसिंह व अजय आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मेडीकल कराया था एक्सरे रिपोर्ट में फैक्चर आने पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
अशोकनगर. मुंगावली थाना क्षेत्र के ग्राम ढुढेर पुल के पास एक युवक को एक बाइक चालक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अनिल पुत्र कमरलाल अहिरवार को बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Published on:
02 Feb 2022 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
