2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावों से पहले अमरीका दौरे पर जाएंगे बेंजामिन नेतन्याहू, ट्रंप से होगी खास मुलाकात

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं बेंजामिन नेतन्याहू चुनाव से दो सप्ताह पहले अमरीका जाने का फैसला अमरीका इजरायल पब्लिक अफेयर्स कमेटी के वार्षिक सम्मेलन में भी शामिल होंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 21 Mar 2019, 5:01 PM IST

Trump-Netanyahu

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अगले सप्ताह वाशिंगटन का दौरा करेंगे। सीएनएन ने बुधवार को अनुसार वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स के हवाले से इस खबर की पुष्टि की। नेतन्याहू की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब इजराइल में संसदीय चुनावों होने वाले हैं। आपको बता दें कि दो सप्ताह बाद 9 अप्रैल को इजराइल में आम चुनाव होने वाले हैं। नेतन्याहू अगले सप्ताह अमरीका इजरायल पब्लिक अफेयर्स कमेटी (AIPAC) के वार्षिक सम्मेलन में भी शामिल होने होंगे। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे।

अमरीका जाएंगे बेंजामिन नेतन्याहू

नेतन्याहू की यह यात्रा उस निर्धारित की गई है जब इजरायल के प्रधानमंत्री अपने देश में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हालांकि स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर उनको भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत अटॉर्नी जनरल द्वारा आरोपित किया जाता है, तो भी वह इस्तीफा नहीं देंगे। अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन आरोपों से इनकार करते हुए नेतन्याहू ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी सुनवाई से पहले उन्हें पीएम पद से हटने की आवश्यकता नहीं है।

आसान नहीं है डगर

नेतन्याहू को आगामी आम चुनावों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ये चुनाव निर्धारित करेंगे कि नेतन्याहू सत्ता में बने रहेंगे या नहीं। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ जिन्होंने बुधवार को यरूशलेम की यात्रा की, अमरीका के साथ नेतन्याहू के साथ मजबूत संबंधों का समर्थन किया और ईरानी "आक्रामकता" का मुकाबला करने की कसम खाई। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर नेतन्याहू चुनाव हार जाते हैं तो उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.