scriptटि्वटर से जुड़ीं नोबेल विजेता मलाला, आधे घंटे में जुड़े 1 लाख फॉलोअर्स | nobel prize winner malala yusuf join twitter | Patrika News
एशिया

टि्वटर से जुड़ीं नोबेल विजेता मलाला, आधे घंटे में जुड़े 1 लाख फॉलोअर्स

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई ने शक्रवार को पहली बार ट्विटर पर एक पोस्ट किया। पोस्ट के आधे घंटे में उनके फॉलोवर्स की संख्या एक लाख तक पहुंच गई।

Jul 08, 2017 / 12:28 pm

ghanendra singh

Malala

Malala

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई ने शक्रवार को पहली बार ट्विटर पर एक पोस्ट किया। पोस्ट के आधे घंटे में उनके फॉलोवर्स की संख्या एक लाख तक पहुंच गई। यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता लेकिन यह अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा लग रहा है। मलाला ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा ‘हाय ट्विटर’। इसके दो मिनट बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, कि ‘आज स्कूल में आखिरी दिन था लेकिन ट्विटर पर पहला दिन..।’ मलाला ने ट्विटर पर अपना अकाउंट 2012 में ही बना लिया था लेकिन पहला पोस्ट उन्होंने गत शुक्रवार यानी 7 जुलाई को किया है। इससे पहले मलाला अपने संगठन के आधिकारिक ट्विटर पेज पर ही संदेश देती रही हैं। इस ट्विटर हैंडल से भी उनके निजी तौर पर इस सोशल साइट से जुडऩे का स्वागत किया गया है। 

Image may contain: one or more people and text

कौन हैं मलाला?
मलाला केवल 11 साल की थीं जब उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर ब्लॉग लिखना शुरू किया था। साल 2012 में जब वह 15 साल की थीं जब तालिबान ने उन पर जानलेवा हमला किया था। घायल मलाला का इलाज ब्रिटेन में हुआ और इस दौरान पूरी दुनिया में उनके ठीक होने की दुआएं की गईं थीं। ब्रिटेन के डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत से मलाला को बचा लिया। उसी समय से वह ब्रिटेन में पढ़ाई कर रही हैं। इसके बाद पूरी दुनिया में इतने कम उम्र में उन्होंने बहुत शोहरत मिल गई। 10 दिसंबर 2014 को उन्हें कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

Home / world / Asia / टि्वटर से जुड़ीं नोबेल विजेता मलाला, आधे घंटे में जुड़े 1 लाख फॉलोअर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो