scriptपागलपन! उत्तर कोरिया के तानाशाह ने सेना प्रमुख को मरवा डाला | North Korea dictator Kim executes army chief | Patrika News
एशिया

पागलपन! उत्तर कोरिया के तानाशाह ने सेना प्रमुख को मरवा डाला

री को इसी महीने भ्रष्टाचार और गुटसंबंधी आरोपों के चलते फांसी की सजा दी गई

Feb 10, 2016 / 10:44 pm

जमील खान

Kim

Kim

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने सेना प्रमुख री योंग गिलो को मरवा डाला। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहप ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। अगर यह खबर सच है तो उत्तर कोरिया में पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है या कई लोगों को गायब किया जा चुका है।

हालांकि, सूत्रों की माने तो यह पक्की खबर है कि री को मरवा दिया गया है। री को संभवत: फांसी दी गई। जानकारों का कहना है कि कोरियन पीपुल्स आर्मी (केपीए) के प्रमुख री को इसी महीने भ्रष्टाचार और गुटसंबंधी आरोपों के चलते फांसी की सजा दी गई। दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

पिछले साल मई में डिफेंस चीफ को एंटी-एयरक्राफ्ट गन से भून डाला था। वर्ष 2011 में अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले किम जोंग ने सेना के कई अधिकारियों को बदल डाला है। सत्ता संभालने के बाद वह अपनी सेना के प्रमुख कई बार बदल चुके हैं।

Hindi News/ world / Asia / पागलपन! उत्तर कोरिया के तानाशाह ने सेना प्रमुख को मरवा डाला

ट्रेंडिंग वीडियो