23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Earthquake: जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Earthquake: जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Japan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जापान में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और आज जापान में एक बार फिर भूकंप आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Sep 2024, 4:21 PM IST

earthquake

भूकंप के मामले कम होने की जगह दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में जापान (Japan) का नाम भी शामिल है। आज, शुक्रवार, 20 सितंबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप वोल्कैनो आइलैंड्स (Volcano Islands) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार जापान में भूकंप आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए भूकंप की गहराई 97.3 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों मणि लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के अनुच्छेद 370 और 35A की वापसी के रुख पर पाकिस्तान का समर्थन, बीजेपी ने किया पलटवार