
Floods in Myanmar
भारत के पड़ोसी देशों में पिछले कुछ महीनों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इन देशों में म्यांमार का नाम भी शामिल है, जहाँ मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। पिछले कुछ महीनों में म्यांमार में आई बाढ़ की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ ने देश के कई इलाकों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और इस वजह से लोगों का बुरा हाल है। बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है।
अब तक 293 लोगों की मौत
म्यांमार में पिछले कुछ महीनों में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते अब तक देश में 293 लोगों की मौत हो गई है। आज ही इस बारे में एक जानकारी सामने आई है।
89 लोग अभी भी लापता
म्यांमार में बाढ़ की वजह से अभी भी 89 लोग लापता हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लापता लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।
विदेशी मदद की गुहार
म्यांमार जुंटा चीफ ने हाल ही में विदेशी मदद की गुहार लगाई है। म्यांमार में आई जानलेवा बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए और जान-माल का काफी नुकसान हुआ। ऐसे में जुंटा चीफ ने देश में हुए नुकसान से उबरने के लिए विदेशी मदद की गुहार लगाई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।
यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता
Updated on:
20 Sept 2024 12:08 pm
Published on:
20 Sept 2024 12:08 pm
