30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Aaj ka rashifal Monday 21 April 2025 : राशिफल सोमवार

Aaj ka rashifal Monday 21 April 2025 मेष-शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सोचेंगे कुछ और होगा कुछ, ऐसी ही स्थिति आप के साथ निर्मित हो रही है। बदनामी होगी, संभल कर कार्य करें। यात्रा के योग हैं, पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। वृषभ-अतिथियों का आगमन होगा। कार्य सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। भाइयों का साथ मिलेगा।

Google source verification

Aaj ka rashifal Monday 21 April 2025
मेष-शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सोचेंगे कुछ और होगा कुछ, ऐसी ही स्थिति आप के साथ निर्मित हो रही है। बदनामी होगी, संभल कर कार्य करें। यात्रा के योग हैं, पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।
वृषभ-अतिथियों का आगमन होगा। कार्य सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। भाइयों का साथ मिलेगा।
मिथुन-आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता के साथ मिलकर व्यवसाय प्रारंभ करेंगे।
कर्क-समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।
सिंह-समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं को समझें।
कन्या-आर्थिक मामलों में परिणाम शुभ मिलेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। समझ से निर्णय लेने से संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं।
तुला-व्यावसायिक उन्नति के अवसर है। व्यापार में नए सौदे लाभदायी होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।
वृश्चिक-वर्तमान परिस्थितियों की वजह से तनाव रहेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा संभव है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। धैर्य से काम लें।
धनु-लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य होंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंतित रहेंगे।
मकर-मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलने से मन दुखी होगा। पारिवारिक क्लेश के कारण तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनों की गलतियों को नजर अंदाज करें।
कुम्भ-परिजनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। प्रशासनिक मामलों में दखल ना दें। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संत दर्शन संभव है। अध्ययन के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

Aaj ka rashifal Monday 21 April 2025

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष