
इस राशि के लड़के होते हैं पसंद
ज्योतिष के अनुसार मनुष्य के जन्म के समय ग्रहों-नक्षत्रों की जो स्थिति रहती है, उसका उस इंसान पर पूरे जीवन प्रभाव रहता है। इसी समय से व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के जातकों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है, यह ग्रह सुख समृद्धि, कला और सौंदर्य का कारक होता है, इसका असर तुला राशि के जातकों के स्वभाव, व्यक्तित्व और भाग्य पर भी पड़ता है। इसके प्रभाव से तुला राशि के जातक का शरीर दुबला पतला पर अच्छे गठन वाला होता है, इस राशि के जातक की मुस्कान मोहक होती है, जो लड़कियों को आकर्षित करता है।
यह बात लगती है अच्छी
इस राशि का जातक विचारों से सम और हर बात को तौलकर देखने वाला होता है। ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातक व्यवहारिक होते हैं और उचित समय पर सही सलाह देते हैं। इससे इनके साथी, लव पार्टनर सभी फायदा पाते हैं, यह बात लड़कियों को रास आती है।
इस राशि के लड़कों पर मर मिटती हैं लड़कियां
तुला राशि के जातक भरोसेमंद मित्र होते हैं, एक बार मित्र बना लेते हैं तो आमतौर पर ये धोखा नहीं देते, लड़कियों की इज्जत करते हैं, इनके बातचीत का सलीका बहुत आकर्षक होता है, आवाज में मिठास होती है। ये रोमांटिक होते हैं, आंखों में चमक होती है और प्रसन्न रहते हैं। किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते। दूसरों को प्रोत्साहन और सहारा देना इनके स्वभाव में होता है। इसलिए एक बार कोई लड़की इनके संपर्क में आ जाय तो वह दीवानी हो जाती है और उस पर मर मिटने के लिए तैयार हो जाती है।
इन लड़कों पर इसलिए दीवानी होती हैं लड़कियां
तुल राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने से तुला राशि के जातकों में खेलकूद, कला प्रिय होता है, सजने संवरने, संगीत, चित्रकारी और बागवानी का शौक होता है। बच्चों से लगाव होता है। रचनात्मकता, आलोचना और राजनैतिक चातुर्य इन राशि के जातकों में कूट-कूटकर भरा होता है। इससे लड़कियां इनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पातीं। वणिक बुद्धि के कारण वाद विवाद में पड़ने की बजाय समझौता करने की आदत और भी आकर्षक बनाती है।
Updated on:
08 Jul 2023 12:38 pm
Published on:
06 Jul 2023 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
