
जुलाई माह के पहले सप्ताह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसकी शुरुआत ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह से हो गई है। जिसके चलते आज 1 जुलाई को मंगल ग्रह ने रात्रि के समय सिंह राशि में गोचर कर लिया है।
अगस्त तक इसी स्थिति में रहेंगे। फिर 07 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में और 8 जुलाई को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशि के जातकों पर प्रभाव डालेगा।
ज्योतिर्विदों के अनुसार यह ग्रह गोचर मेष, सिंह व तुला राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायी होगा। कृषि व व्यापार में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस बार कृषि उत्पादन ज्यादा होने का अनुमान है।
इन राशियों पर शुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार मेश राशि के जातकों पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को जुलाई माह में कई नए अवसर मिलेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छी सफलता के अवसर बन रहे हैं। तुला राशि के जातकों के लिए 3 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ संकेत की तरफ इशारा कर रहा है। करियर के नजरिए से नया अवसर मिल सकता है।
मंगल का गोचर आज
ग्रहों के सेनापति मंगल का सिंह राशि में गोचर एक जुलाई को प्रात: 02.37 बजे गया है वहीं अब यह 18 अगस्त को शाम 04.12 बजे सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र आएंगे सिंह राशि में
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 7 जुलाई को प्रातरू 04.28 बजे सिंह राशि में होगा, जो 7 अगस्त को सुबह 10.37 बजे तक रहेंगे।
बुध का दो बार राशि परिवर्तन
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन जुलाई में दो बार होगा। कर्क राशि में बुध ग्रह का प्रवेश 8 जुलाई को रात 12.19 बजे होगा। 25 जुलाई को सुबह 04.38 बजे बुध सिंह राशि में गोचर करेगा।
Published on:
01 Jul 2023 06:03 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
