
,,
ज्योतिष में जहां एक ओर नाम अक्षर सहित कुंडली आदि से किसी भी जातक का भविष्य आदि पहचाना जाता है। वहीं लड़कों के मन में ये जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है कि आखिर लड़कियां किस तरह के लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में ज्योतिष सहित शोधों के बात से भी अनुमान सामने आ चुके हैं। ऐसे में जो चीजें सामने आती है उसके अनुसार...
लड़कियां रिलेशनशिप में आने से पहले काफी सोच समझकर लड़के का चयन करतीं हैं। इसका कारण ये है कि वे कभी नहीं चाहती हैं कि भविष्य में उनके संबंध में किसी प्रकार का बुरा असर पड़े। पार्टनर का चुनाव करते समय वो उनके लुक्स से लेकर उनका नेचर तक को परखती हैं। कुछ खास बातें वो लड़कों में नोटिस भी करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे बातें हैं जो उन्हें लड़कों का दीवाना बनाती हैं। आइये जानें...
दरअसल कुछ समय पहले आस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के अनुसार लड़कियां ऐसे लड़के को अपना साथी बनाना चाहती है जो देखने में लंबा, चौड़ा हो। कारण ये है कि ऐसी पर्सनाल्टी वाले लड़के उन्हें काफी भाते हैं।
इसके पीछे कारण ये है कि लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़के उनकी अच्छे से रक्षा कर सकते हैं।
वहीं वे लड़के जिनकी आवाज थोड़ी भारी होती है वे लड़कियों को खूब भाते हैं। दरअसल इस भारी आवाज में लड़कियां खुद को खोया हुआ महसूस करती हैं। भारी आवाज को सूनकर उन्हें महसूस होता है कि लड़का समझदार है, ऐसे में उन्हें लगता है कि इससे उनका तालमेल बेहतर रहेगा।
ऐसे लड़कों की ओर भी लड़कियां विशेष रूप से जल्द आकर्षित हो जाती हैं जो स्टाइलिश कार व बाइक का उपयोग करते हैं। लड़कों की यह आदत लड़कियों कि नजर में उन्हें कूल और शौकीन बनाती हैं। इससे लड़का लड़कियों को मॉडर्न लगता है।
दाढी रखने वाले लड़के भी लड़कियों को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं, कारण ये है कि वे उन्हें रौबदार दिखाई देते हैं। ऐसे में लड़कों के इस अंदाज पर लड़कियां मर मिटती तक जाती हैं। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़कों की पर्सनाल्टी खास होती है।
ऐसे लड़कों की ओर पार्टनर चुनते समय लड़कियां आकर्षित होती हैं जो स्वाभिमानी होते हैं। कारण ये है कि लड़कियां चाहती हैं कि लड़का उनकी केयर करने के साथ ही हमेशा उनकी हां में हां ही न मिलाएं। यानि वह अपनी राय भी दें, ताकि रिश्ते में समझदारी आ सके।
उन लड़कों की लड़कियां विशेष रूप से दीवानी होती हैं जो दिखने में गंभीर हों, लेकिन असल में बेहद सहज और चुलबुले। कारण ये है कि ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां खुद को कंफर्टबेल महसूस करती हैं। यहां उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे लड़का उनका ध्यान रखने के साथ ही अच्छा दोस्त भी बन जाएगा।
ऐसे लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं जो ज्यादा तारीफ के बावजूद हवा में नहीं उड़ते हैं। यानि ऐसे लड़के जो चापलूसी और हकीकत में फर्क करना जानते हों। दरअसल लड़कियों का ये मानना होता है कि लड़कों को दूसरों के बजाय खुद पर भरोसा करना आना चाहिए।
लड़कियों को आत्मनिर्भर लड़के भी अत्यंत पसंद होते हैं, ऐसे लड़के जो कि दूसरों के आश्रय पर जीने वाला न हों। लड़कियां वर्किंग लड़कों को हमेशा समझदार मानती हैं। लड़कियों के अनुसार कामकाज करने वाले लड़कों की सोच ज्यादा खुली होती है जिसके कारण वह लड़की की भावनाओं को भी अच्छे से समझ सकेगा।
ऐसे लड़कों पर भी लड़कियां विशेष रूप से मरती हैं जो कामयाबी को अपनी मेहनत से हासिल करते हैं। लड़कियों को लगता है कि ऐसे लड़को ने अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियों का सामना किया होता है। जिसके चलते ऐसे लड़कों की क्षमता ज्यादा विकसित हुई है। लड़कियों का मानना होता है कि ऐसे लड़के से जुडने पर उनका रिश्ता हमेशा ही मजबूत बना रहेगा।
Published on:
07 Aug 2023 05:15 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
