14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले कुछ दिन दो राशियों को करियर, व्यापार में करना होगा स्ट्रगल, बुध राशि परिवर्तन का होगा बड़ा असर

Budh rashi parivartan : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 फरवरी को बड़ा बदलाव होने वाला है। शनि की राशि कुंभ में बुध ग्रह की एंट्री होने वाली है। इससे शनि की राशि कुंभ में त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बनेगा, इसका सभी राशियों के करियर, व्यवसाय, आर्थिक जीवन आदि पर सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ेगा। लेकिन करियर के लिहाज से देखें तो इन दो राशि के लोगों को सबसे अधिक स्ट्रगल करना होगा, आइये जानते हैं किन राशियों को इस समय सतर्क रहना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 16, 2024

budhrashiparivartan.jpg

अगले कुछ दिन दो राशियों को करियर, व्यापार में करना होगा स्ट्रगल, बुध राशि परिवर्तन का होगा बड़ा असर

Budh rashi parivartan : कुंभ राशि में अभी सूर्य, शनि विराजमान हैं। अब 20 फरवरी सुबह 5.48 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध का कुंभ राशि में प्रवेश हो जाएगा और बुध यहां 7 मार्च 2024 को राशि परिवर्तन तक रहेंगे। इससे कुंभ राशि में शुभ त्रिग्रही और बुधादित्य योग बनेगा। लेकिन शनि, सूर्य और बुध की युति दो राशियों के लोगों के जीवन में स्ट्रगल लेकर आएगी तो आइये जानते हैं कि कौन हैं वो राशियां, जिनको सतर्क रहना चाहिए...


मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो शनि की राशि कुंभ में बुध का प्रवेश आपको भारी पड़ने वाला है। मेष राशि के लोगों के लिए मुश्किल समय शुरू होने वाला है। इस समय आप कड़ी मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक फल नहीं पाएंगे। इस समय आप जिस पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं वह भी आपके हाथ से निकल सकती है। यह आपका उत्साह कम करेगी। हालांकि लंबे समय में लाभ प्राप्त करने में आप खुद को सक्षम बनाने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बहुत अधिक प्रयास करने पर मध्यम लाभ मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारों से इस समय ज्यादा सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकते। आप व्यवसाय में नई नवीन पद्धतियां लाने की स्थिति में नजर आएंगे और इस प्रकार आप इन नई पद्धतियों से उच्च लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ेंः बुध का राशि परिवर्तन चार राशियों को कराएगा यात्रा, करियर पर पड़ेगा लंबे समय तक असर

मीन राशि
कुंभ राशि में बुध का राशि परिवर्तन आपको काम और नौकरी में दबाव बढ़ाएगा। इस समय आपका खर्च भी बढ़ेगा। साथ ही इस समय नौकरी के अवसर भी संतोष नहीं देंगे। इस समय आपको वह पहचान नहीं मिलेगी, जिसके आप हकदार हैं। आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग नहीं मिलेगा। आप में अधिक काम करने की प्रेरणा कम होगी। अगर आप व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो मुमकिन है कि आप इस दौरान अपने निर्धारित सेल्स लक्ष्य को हासिल न कर पाएं लेकिन धैर्य रखें भविष्य में चीजें अनुकूल हो जाएंगी।

बुध का कुंभ राशि में गोचर पावरफुल उपाय
1. भगवान बुध के जप के लिए मंत्र ‘ॐ ब्राम ब्रीम ब्रौम सः बुधाय नमः’ का नियमित रूप से जप करें।
2. बुध ग्रह को शांत करने के लिए तोता, कबूतर और अन्य पक्षियों को खाना खिलाएं।
3. खाने से पहले दिन में कम से कम एक बार गाय को चारा या खाना अवश्य खिलाएं। इससे बुध ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं।
4. हरी सब्जियां जैसे पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां गरीब बच्चों को दान करें या फिर खिलाएं।
5. पक्षियों को भीगे हुए हरे चने खिलाएं। इससे भी कुंडली में कमजोर बुध मजबूत बनता है।