
सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देव की पूजा का दिन माना गया है, इन्ही सप्ताह के दिनो में से एक दिन है गुरुवार, यह दिन भगवान विष्णु (Lord Visnu) और मां सरस्वती (Devi Sarswati) दोनों की पूजा के लिए खास माना गया है। मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन जो व्यक्ति भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करता है तो इससे उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, भगवान विष्णु जी संसार के पालनहार माने गए हैं, ऐसे में माना जाता है कि जो कोई भगवान विष्णु की भक्ति करता है उनके ऊपर प्रभु की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के आधार पर, भगवन विष्णु की पूजा करने से हरी प्रिय लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। ऐसे में घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है।
अगर आप भी भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन कुछ ख़ास उपाय करके आप भी भगवान विष्णु जी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।
श्रीहरि विष्णु पूजन विधि
मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन संपत्ति का वरदान देते हैं। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। वहीं दूसरी ओर आज कुछ चीजों का परहेज भी बहुत जरूरी माना गया है।
गुरुवार यानि बृहस्पतिवार की ब्रह्ममुहूर्त में उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं। इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं। गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है।
गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इस लिए भगवन विष्णु की पूजा मात्र से परिवार में सुख समृद्धि व बैभव का निवास होता है।
अगर आप गुरुवार के दिन नियमित रूप से केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर सदैव बनी रहती है क्योंकि केले के पेड़ को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है, आप गुरुवार के दिन सुबह के समय केले के पेड़ की पूजा करके उसके नीचे घी का दीपक जलाएं, इसके अतिरिक्त अगर आप केले के पेड़ पर चने की दाल अर्पित करते हैं, तो यह शुभ माना गया है।
इसके साथ ही यदि आप अपने कॅरियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा करते समय आप “ऊं नमो नारायणा” मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए, इससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी और आपको कामयाबी हासिल होगी।
मनोकामना को पूरा करने वाला दिन
हिंदू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु का दिन माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि यदि इस दिन कोई भक्त सच्चे मन से श्रीहरि को प्रसन्न करता है, तो उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। मनुष्य के जीवन में ऐसी कई समस्याएं हैं जैसे विवाह न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक शांति ऐसे में यदि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करें, तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
इस दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करना चाहिए। आज के दिन घर में पोछा नहीं लगना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने को चाहिए। आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिए। जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्हें नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए। इस दिन केला नहीं खाना चाहिए।
गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। इसके बाद ‘ऊं नमों भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। और फिर भगवान विष्णु जी की पूजा करें। ऐसा करने पर विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। माना जाता है कि यदि जन्मकुंडली में गुरु दोष हो तो हर गुरुवार को भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलता है।
गुरु दोष शांति के लिए पीली वस्तुओं जैसे गुड़,चने की दाल, केले, पीले फूल, चन्दन या पीले वस्त्र, हल्दी, पीले रंग की मिठाई और गाय का घी का दान करें, वहीं यदि गुरु मजबूत हो तो इन चीजों का कदापि दान न करें। गुरुवार के दिन लेन देन थोड़ा संभलकर करें और अगर कोई इस दिन धन मांगने आता है तो धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। गुरुवार को शाम के समय केले के वृक्ष के आगे दीप दान करके कोई न कोई मिठाई चढ़ा कर अगर हो सकें तो बेसन की मिठाई को ही अर्पित करें और लोगों में बांट दें।
Published on:
26 Oct 2022 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
