16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने मे गाय का दूध या देखा है चूहा तो आपके साथ घटने वाली है ऐसी घटना

dream astrology अगर आपको सपने आते हैं तो सपने सच होते हैं क्या, स्वप्न फल क्या होता है जैसे कई खयाल आपके मन में आए होंगे। इस संबंध में स्वप्न शास्त्र में उत्तर मिलता है। इसके अनुसार सपने भविष्य का संकेत देते हैं। लेकिन इन सपनों का तभी कोई अर्थ होता है, जब ये सुबह जागने पर भी याद रहें। बहरहाल, यदि आपने सपने में गाय का दूध समेत इन सपनों को देखा है तो आइये जानते हैं क्या होता है इन सपनों का अर्थ..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 13, 2024

cow_milk.jpg

सपने में गाय का दूध देखना शुभ होता है या अशुभ, जानें अर्थ

सपने में गाय का दूधः यदि आपने सपने में गाय का दूध और घी देखा है तो यह आपके लिए बेहद शुभ है। मान्यता है ऐसा सपना देखने वाले को धन की प्राप्ति होती है।


सपने में फलों से लदा वृक्षः स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आपने फलों से लदा हुआ वृक्ष देखा है तो यह आपको धन प्राप्ति का संकेत देता है।


सपने में चूहेः यदि आपको सपने में चूहे दिखे तो समझिए भविष्य में आपको धन मिलेगा।


सपने में काले बिच्छूः स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में काले बिच्छू देखना भी धन पाने का संकेत है।

ये भी पढ़ेंः सपने में शिवलिंग दिखे तो ऐसा होने वाला है आपके साथ, किससे शेयर नहीं करना चाहिए सपना


स्वप्न में फन उठाते हुए सांपः यदि आपको सपने में फन उठाता सांप दिखता है तो समझिये आपको जल्द ही धन मिलने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार स्वप्न में फन उठाते हुए सांप का दिखना धन आने का संकेत होता है। इसके अलावा सपने में सांप को उसके बिल के पास देखना भी धन पाने का संकेत है।


सपने में नेवला देखनाः सपने में नेवला देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई सपने में नेवला देखता है तो उसे जल्द ही उसे हीरे जवाहरात मिलंगे।


सपने में मधुमक्खी का छत्ता और सफेद चींटीः स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना भी भविष्य में धन पाने की ओर इशारा करता है। वहीं सपने में सफेद चीटी को देखना भी धन प्राप्ति का संकेत है।

ये भी पढ़ेंः आपको आ रहे हैं ये 11 सपने तो समझिए होने वाले हैं मालामाल


धनवान बनने के संकेतः यदि आपने सपने में आम का बगीचा देखा है तो जल्द आप अमीर बनेंगे और अचानक आपको धन प्राप्त होगा। वहीं यदि आप सपने में खुद को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको भविष्य में धन प्राप्त होगा। इसके अलावा सपने में खुद को किसी पहाड़ पर चढ़ते देखना धन पाने का संकेत है।