5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi Parivartan- सूर्य का परिवर्तन बदलने जा रहा है इन राशियों का भाग्य, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

- सूर्यदेव की जमकर बरसेगी कृपा, अपार धनलाभ के साथ ही बन रहे नौकरी-तरक्की के प्रबल योग

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Sep 08, 2023

surya_ka_parivartan.png

OM Suryay Namah

ग्रहों के राजा सूर्य अपने ही यानि रविवार के दिन 17 सितंबर 2023 को बुधदेव के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के साथ बुधादित्य योग बनाने वाले सूर्य का इनकी राशि में प्रवेश कई राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी साबित होता दिख रहा है। जानकारों के अनुसार इस दौरान कुछ राशि के जातकों के लिए आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। जिसके फलस्वरूप उनकी आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन कॅरियर की दृष्टि से अनुकूल है। साथ ही इन्हें कार्यों में सफलता और मेहनत का पूरा फल मिलने का भी योग बन रहा है। सूर्य का ये परिवर्तन इन राशियों के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि करेगा। साथ ही इनकी आजीविका के संसाधनों में भी बढोत्तरी देखने को मिलेगी।

ग्रहों के राजा व मान सम्मान के कारक सूर्य देव का सितंबर में होने वाला ये गोचर जहां कुछ राशि के जातकों के लिए खास रहेगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन ज्यादा उचित नहीं कहा जा सकता। दरअसल वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव रविवार, 17 सितंबर 2023 को प्रात: 7 बजकर 11 मिनट पर अपने स्वामित्व वाली राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इनका ये परिवर्तन मुख्य रूप से 4 राशियों जिनमें कन्या, सिंह, मीन और वृश्चिक शामिल है के जातकों के लिए खास लकी रहेगा। जानकारों के अनुसार सूर्य ने गुरुवार, 31 अगस्त की रात्रि में 9 बजकर 44 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है, और अब वे 14 सितंबर की सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक यही पर रहेंगे। जिसके पश्चात यह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो मेष, वृश्चिक, तुला, धनु व सिंह के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

इन 6 राशियों पर विशेष रहेगी सूर्य की कृपा-

मेष राशि : सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान इन्हें हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती दिख रही है। वहीं यह समय छात्रों के लिए अच्छा रहेगा, जिसके फलस्वरूप ये किसी प्रतियोगिता में पास हो सकते हैं। इस समयावधि में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ भी होगी।

सिंह राशि : कन्या राशि में सूर्य देव का प्रवेश सिंह राशि जातकों के लिए लाभकारी रहता दिख रहा है। इस दौरान इनके लिए अचानक धनलाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। जिसके चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही कॅरियर के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समयावधि में कार्यों में सफलता और मेहनत का पूरा फल मिलने के योग है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि के अलावा आजीविका के संसाधनों में भी बढोत्तरी दर्ज की जाएगी। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमकती दिख रही है। इसके अलावा इस दौरान आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको किसी नौकरी का ऑफर मिलने के अलावा आपके हाथ आय के नए स्त्रोत लग सकते हैं।

कन्या राशि : बुध की राशि कन्या में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ सिद्ध होता दिख रहा है। यह सयम अविवाहितों के लिए विशेष उत्तम रहेगा। इस दौरान शादी के प्रस्ताव आने के अलावा आपका कहीं संबंध भी जुड़ सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में भी इस दौरान खुशहाली का आगमन होगा। इस समयावधि में अटके काम पूरे होने के अलावा सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। कन्या राशि के जातकों को इस समया समाज में विशेष मान-सम्मान मिल सकता है। वहीं यदि आप किसी विदेशी व्यापारी के साथ व्यापार का प्लान कर रहे हैं तो इसमें आपको फायदा ही होगा।

वृश्चिक राशि : कन्या राशि में सूर्य का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उन्नति लेकर आता दिख रहा है। यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए भी शुभ रहेगा। इस दौरान पदोन्नति या वेतन वृद्धि के प्रबल योग निर्मित होते दिख रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने के अलावा इस समय सरकारी लेन-देन या कारोबारियों को भी लाभ होता दिख रहा है। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों की प्रोफेशनल लाइफ में सुधार लाएगा। जिसके चलते इन्हें कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होते दिख रहे हैं। यह समय सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा रहने के अलावा इस राशि के जातकों को इस दौरान परिवार का पूरा साथ मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के अलावा आपके कॅरियर में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। धनु राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने के अलावा धनु के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस दौरान धनु के जातकों द्वारा नया घर और नया वाहन खरीदने की योजना बनाने की संभावना है। लंबे समय से रुके काम सूर्य के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश से एक बार फिर से शुरू होते दिख रहे हैं। इस समयावधि में धनु के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा के भी प्रबल योग निर्मित हो रहे हैं।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के कार्यों में सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन सफलता प्रदान करेगा। यह समय शादीशुदा और व्यापारियों के लिए विशेष अच्छा रहेगा। इस दौरान कारोबारियों को पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलती दिख रही है। इस समय आपको धन का निवेश (शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में) लाभ देता दिख रहा है। मीन राशि के वे लो जो ज्योतिष, रिसर्च, आध्यात्म, कथा वाचक और धर्म- कर्म के काम से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही इस समयावधि में आकस्मिक धनलाभ होने का भी प्रबल योग निर्मित हो रहा है।