First Sun Eclipse 2023: Badly Affect the zodiac sign, Be Alert, do this: भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) के दौरान सूर्य अपनी उच्च राशि मीन में होंगे। वहीं सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) के दो दिन बाद ही गुरु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इसीलिए यह सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) ज्योतिषीय गणना की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक साल का यह पहला सूर्य ग्रहण (Sun Eclipse 2023) भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए इसका भारत पर असर भी कम ही नजर आएगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिन्स, दक्षिणी प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड पर दिखाई देगा।
First Sun Eclipse 2023: Badly Affect the zodiac sign, Be Alert, do this: साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। यह 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगेगा। यह एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य अपनी उच्च राशि मीन में होंगे। वहीं सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद ही गुरु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इसीलिए यह सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय गणना की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक साल का यह पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए इसका भारत पर असर भी कम ही नजर आएगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिन्स, दक्षिणी प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड पर दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण 2023 का समय
भारतीय समय के मुताबिक साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का खग्रास समय 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण का मध्य यानी परमग्रास समय सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर होगा। ग्रहण समाप्त का समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहेगी। इतना लंबा सूर्यग्रहण और उस पर सूर्य का अपनी राशि मेष में होना वैश्विक राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है।
सूर्य ग्रहण पर इन राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल रहना होगा सतर्क
सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव की बात की जाए, तो साल के पहले सूर्य ग्रहण से मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। मेष राशि में ही सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है ऐसे में सूर्यग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव से भी इसी राशि के लोगों को जूझना पड़ेगा। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहना होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों को इस अवधि में किसी भी जोखिम वाले कार्य को करने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण के बाद आपको आर्थिक मामलों और कॅरियर के मामले में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है कि आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ न मिले। ऐसा होने से आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। जैसे ही गुरु आपकी राशि में आएंगे आपको राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
सूर्य ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण के दौरान सिंह राशि के स्वामी सूर्य पीडि़त होकर आपकी राशि से नवम भाव में होंगे। जबकि ग्रहण के दो दिन बाद ही आपके भाग्य स्थान में गुरु का गोचर भी होगा। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण आपके लिए मिलेजुले प्रभाव देने वाला साबित होगा। सूर्य ग्रहण के बाद आपको अगले 2 महीने तक धैर्य से रहना चाहिए। कोई भी निर्णय लेने से पहले 100 बार सोच-विचार, सलाह लेकर ही लें। स्टूडेंट हैं तो शिक्षा और कॅरियर में इस समय कुछ उतार-चढ़ाव दिखेगा लेकिन, अंत में स्थिति अनुकूल होगी और फायदा भी मिलेगा। इस दौरान कोई काम बनते-बनते रुक जाएगा। इससे आपको मानसिक रूप से तनाव रह सकता है। इस दौरान प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पाएगा। यह भी आपकी परेशानी बढ़ाने का कारण बनेगा।
सूर्य ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आपकी राशि से आठवें घर में लगने जा रहा है। ऐसे में यह सूर्यग्रहण इस राशि के लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचाने वाला साबित होगा। इस राशि के लोगों को यात्रा के दौरान भी विशेष रूप से अलर्ट रहना होगा। दरअसल आपका सामान खोने या अन्य परेशानी होने के योग बनेंगे। अपनी गलत आदतों के कारणों भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जिससे आपको मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आपके संचित धन से भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके विरोधी आपके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
साल का पहला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण से गुप्त शत्रुओं और विरोधियों का भय बना रहेगा। कोई आपको अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना चाहिए और अपने कार्य पर फोकस करना चाहिए। सेहत के मामले में भी यह सूर्यग्रहण आपके पक्ष में नहीं लग रहा है। आपको जुकाम-कफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान को लेकर भी अलर्ट रहें। आपको चोट और दुर्घटना की भी आशंका रहेगी। ऐसी परिस्थितियों का निर्माण होगा कि आपको लोन या उधार लेना पड़ सकता है। इसी अभी से ही अपने बजट को संतुलित करके चलें, तो इस परिस्थिति से निपट सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव
साल का पहला सूर्यग्रहण मकर राशि के लोगों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। मकर राशि से चौथे घर में सूर्य ग्रहण होगा। इससे इस राशि के लोगों को अपनी माता को लेकर चिंता सकता सकती है। वाहन पर इनका खर्च होगा, कुछ अन्य गैर जरूरी खर्च भी आपको परेशान करेंगे। आप सुखों में कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर भी आपको तनाव रह सकता है। दिल या खून संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें। आप सांस संबंधी परेशानी से भी पीडि़त हो सकते हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आपको आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।