
sury grahan effect
साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय: 20 अप्रैल को शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) प्रातः 7:05 पर शुरू होगा, ग्रहण का खग्रास प्रातः 8:07 पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सुबह 9:45 तक होगा, वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर 12:24 तक होगी। इस तरह अप्रैल में लग रहे खग्रास सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 22 मिनट होगी।
सूर्य का मेष राशि में भ्रमण: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों के राजा सूर्य, मेष राशि यानी अपनी उच्चतम राशि में भ्रमण कर रहे होंगे और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद यानी 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और मेष राशि में गुरु के प्रवेश करने का देश-दुनिया पर बड़ा असर पड़ने वाला है। इससे कई तरह के परिवर्तन दिखाई देंगे। वहीं सूर्य ग्रहण के चलते देश और दुनिया को आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा राशि चक्र की 12 राशियां भी इससे प्रभावित होने से नहीं बच सकेंगी। इन पर अलग-अलग असर पड़ेगा। इनमें से इन तीन राशियों के जातकों के मान सम्मान को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से ठेस लग सकती है।
मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण (Sury Grahan) के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक के मान सम्मान में कमी आ सकती है, कामकाज को लेकर तनाव हो सकता है। इस समय संतान का ध्यान रखें, वर्ना परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के पराक्रम भाव में है, जिसके चलते मित्रों परिजनों की ओर से कष्ट हो सकता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से यश में कमी आ सकती है।
मीन राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) आपकी राशि के द्वितीय भाव में लग रहा है, इससे घर परिवार को लेकर कष्ट होगा। मीन राशि के जातक के मान सम्मान में कमी आएगी। इसके अलावा मीन राशि के जातक में धन को लेकर चिंता बढ़ेगी।
Updated on:
01 Apr 2023 08:16 am
Published on:
31 Mar 2023 09:13 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
