3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का गोचर 16 दिसंबर को इन राशि वालों को रहना होगा अत्यंत सतर्क

Surya Ka Rashi Parivartan December 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। दिसंबर 2022 में अशुभ प्रभाव से पीड़ित राशियों के जातकों को इस कष्टकारी समय को सावधानी से पार करना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 02, 2022

surya_transit_dec_2022.jpg

Surya Ka Rashi Parivartan 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। वहीं नवग्रहों के राजा व कुंडली में पिता के कारकर सूर्य हर महीने एक निश्चित अवधि में दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन (Surya Ka Rashi Parivartan) को संक्रांति के नाम से जाना जाता है, जो कि उस राशि के नाम से जानी जाती है, जिसमें सूर्य प्रवेश करते हैं।

ऐसे में इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश (Surya Ka Rashi Parivartan) करेंगे, जिसके चलते इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार सूर्य का धनु राशि में गोचर (Surya Ka Rashi Parivartan) कई राशि वालों के लिए मश्किलें खड़ी करता दिख रहा है, जिसके चलते इन राशियों के जातकों को कष्टकारी समय का सामना करना पड़ सकता हैं। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें सूर्य गोचर (Surya Ka Rashi Parivartan) काल के दौरान सावधान रहना होगा-

वृषभ राशि- Surya Ka Rashi Parivartan effect on Taurus
सूर्य का गोचर इस दौरान वृषभ राशि से अष्टम भाव यानि आयु भाव में रहेगा। जिसके चलते सूर्य की दृष्टि आपकी राशि के धन भाव में रहेगी। जिसके चलते इस समयावधि में आपकी वाणी कठोर रहने की संभावना है। जिसके चलते परिवार में सदस्यों के बीच अनबन संभावना के साथ ही इस समय आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसके अलावा कामकाज की अधिकता के अलावा खर्चों से मन परेशान रहेगा।

कन्या राशि- Surya Ka Rashi Parivartan effect on Virgo
इस दौरान कन्या राशि के चतुर्थ भाव यानि माता व सुख भाव में सूर्य का गोचर रहेगा। ऐसे में सूर्य की दृष्टि आपके दशम भाव यानि कर्म भाव में रहेगी। ऐसे में इस समय कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ने के साथ ही आपको सफलता पाने के लिए भी अधिक प्रयास करना होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस समय अधिक धन खर्च होने की संभावना के साथ ही आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

Must Read-

मकर राशि- Surya Ka Rashi Parivartan effect on Capricorn
इस दौरान सूर्य का गोचर मकर राशि के 12वें भाव यानि व्यय भाव में रहेगा। इस दौरान में सूर्य की दृष्टि आपके छठवें यानि रोग व शत्रु भाव में रहेगी। इसके चलते इस समयावधि में आपको किसी बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। उचित होगा कि इस समय शत्रुओं से विशेष रूप से सतर्क रहें, इसके अलावा कार्यों के लंबित होने से भी मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अभी और इंतजार करने की संभावना के साथ ही अपनी व अपने परिजनों की सेहत का भी खास ध्यान रखना होगा।

Story Loader