Good Luck Sign : हिंदू धर्म में हर क्रिया और घटना के पीछे कोई संकेत या रहस्य छिपा होता है। ये हमें भविष्य में घटने वाली घटनाओं का भी आभास कराती हैं।
ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार दिन की शुरुआत का समय लाइफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि आपकी किस्मत आगे चलकर बदलने वाली हैं तो घर से निकलने के समय पहले ही कुछ शुभ संकेत (शकुन) मिलने लगते हैं। इसे पता चल जाता है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। आइये पढ़ते हैं उन 7 संकेतों के बारे में, जो भाग्य बदलने से पहले आसपास दिखाई देती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो रहे हों और आपके कपड़ों की जेब से अचानक कुछ सिक्के या नोट गिर जाएं तो इसे बेहद शुभ शकुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको निकट भविष्य में धन लाभ हो सकता है।
मान्यता है कि जब आप कपड़े बदलते समय अचानक अपनी जेब से पैसे गिरा दें तो भी ये शुभ संकेत होता है। यह आपकी लाइफ में अप्रत्याशित धन लाभ, आर्थिक समृद्धि आने का संकेत होता है। यह बकाया पैसा वापस मिलने, निवेश से लाभ या प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि का संकेत होता है।
जब आप किसी आवश्यक काम से घर से बाहर निकल रहे हों और सामने से कोई व्यक्ति गुड़ लेकर जाता हुआ दिखाई दे जाय तो इसे अत्यंत शुभ संकेत समझना चाहिए।
गुड़ मिठास का प्रतीक है और इसका संबंध सकारात्मक ऊर्जा से होता है। यह जीवन में मिठास और अपेक्षा से अधिक लाभ का संकेत होता है। यह शकुन न केवल व्यावसायिक कार्यों के लिए बल्कि परीक्षा, नौकरी के इंटरव्यू या किसी भी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए भी शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में गाय को देवी और विवाहित स्त्रियों को सौभाग्य का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में किसी शुभ काम के लिए घर से निकलते समय सामने से गाय या कोई विवाहित स्त्री आते दिखना बेहद शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि ऐसी घटनाएं दिखने से काम में बाधाएं नहीं आएंगी और आप उसमें सफल होंगे। विशेष रूप से विवाह, संपत्ति खरीद या कोई नया व्यापार आरंभ करने जैसे कामों में यह शकुन अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
नेवला सतर्क जीव होता है। शास्त्रों में इसे रहस्यमयी और शुभ प्राणी माना जाता है। यदि सुबह-सुबह उठते ही आपको अपने आस-पास या घर के बाहर नेवला दिखाई दे जाए तो यह संकेत है कि आपको कहीं से छुपा हुआ धन मिल सकता है। पद या कोई अवसर भी मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संकेत अचानक भाग्य खुलने और रुके हुए काम बनने का संकेत होता है।
यदि किसी घर में विवाह की चर्चा चल रही हो और वर-वधु की तलाश हो रही हो, उसी समय घर से निकलते समय यदि चार कुंवारी कन्याएं एक साथ बातचीत करती या हंसती हुई मिल जाएं तो यह शुभ शकुन होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि विवाह की बातचीत सफल होगी और रिश्ता तय हो सकता है।
यह मांगलिक कार्यों में सफलता का संकेत होता है। इस शकुन को पवित्रता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, जो आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन कराता है।
यदि सुबह-सुबह आप सोकर उठें, इसी समय कोई गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति आपके दरवाजे पर आ जाए और आपसे कुछ मांगे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह आपके जीवन में पुण्य संचित होने और आर्थिक समृद्धि लौटने का संकेत होता है।
ऐसे मामलों में जो धन आप देते हैं, वह बेकार नहीं जाता, बल्कि उसका कई गुना लाभ मिलता है। यह संकेत इस बात का भी प्रतीक है कि आपकी करुणा और उदारता जीवन में खुशियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
आप पर घर से निकलते समय पक्षी बीट कर दे तो मूड खराब हो जाता होगा। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह भविष्य में आपके साथ घटने वाली किसी शुभ घटना का संकेत होता है।
मान्यता है कि इससे आपके जीवन से दरिद्रता दूर हो सकती है और यह समय आपकी खुशियों के लिए है। यह अचानक लाभ, नौकरी में तरक्की, रूके पैसे की प्राप्ति या किसी शुभ समाचार का संकेत है।
Updated on:
19 Jun 2025 03:10 pm
Published on:
19 Jun 2025 03:04 pm