8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Pushya Nakshatra: अहोई अष्टमी पर गुरु पुष्य नक्षत्र समेत 9 शुभ योग, जानें सोना खरीदारी मुहूर्त

Pushya Nakshatra Guide: कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि बेहद खास है। इस दिन अहोई अष्टमी व्रत है तो 9 अन्य शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इसमें गुरु पुष्य योग नक्षत्र भी है, जो खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए महामुहूर्त माना जाता है। आइये प्रसिद्ध ज्योतिषियों से जानते हैं गुरु पुष्य योग की A To Z जानकारी, मुहूर्त, महत्व, क्या खरीदें किसकी और कैसे पूजा करें, क्या करें, क्या न करें, पत्नी को क्या उपहार दें, सहित (Guru Pushya Nakshatra Gift) ...

Google source verification

Pushya Nakshatra (गुरु पुष्य योग मुहूर्त): पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 24 अक्टूबर को सुबह 11.38 बजे से 25 अक्टूबर को दोपहर 12.35 बजे तक पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे शुभ, पुण्यफल देने वाला और पवित्र नक्षत्र में माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने का विशेष महत्व है। इस योग का फल स्थायी और अक्षय होता है। इसके प्रभाव से लंबे समय तक काम में सकारात्मक फल मिलता है। आइये जानते हैं इस दिन खरीदारी का मुहूर्त क्या है।

गुरु पुष्य नक्षत्र खरीदारी मुहूर्त


सोने-चांदी के आभूषण और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11.43 से दोपहर 12.28 तक
लाभ चौघड़ियां: दोपहर 12.05 से दोपहर 01.29 तक
शुभ चौघड़ियां: शाम 04.18 से 05. 42 मिनट तक
(नोटः दृक पंचांग में गुरु पुष्य योग का समय 24 अक्टूबर को सुबह 6.38 बजे से 25 अक्टूबर 6.38 बजे तक बताया गया है। इसके अलावा कुछ कैलेंडर में इसका समय 06:15 से अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक भी बताया गया है।)

शुभ काम के लिए मुहूर्तः डॉ. व्यास के अनुसार शुभ कार्य के लिए 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे और शाम 4:30 से रात 9 बजे तक सबसे अच्छा योग बन रहा है। 24 अक्टूबर को दिनभर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृतसिद्धि योग शुभता प्रदान करेगा।