8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Holashtak 2025: ज्योतिषी से जानिए होलाष्टक में दीपक जलाने का नियम, होते हैं कौन से लाभ

Holashtak 2025: होलाष्टक का समय मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। यह आठ दिनों का एक विशेष समय होता है, जो फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक चलता है। इस समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में सुख-समृद्धि पाने के लिए तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 06, 2025

Holashtak

Holashtak

Holashtak 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक वह अवधि होती है जो होली से पहले के आठ दिनों की होती है। इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। होलाष्टक की अवधि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक होती है, जो इस साल 2025 में 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक रहेगा। इन दिनों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। ऐसे में, होलाष्टक के इन दिनों में दीपक जलाने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि ग्रहों के दोषों से मुक्ति भी मिल सकती है। हम ज्योतिषी नीतिका शर्मा से जानेंगे कि होलाष्टक में दीपक जलाने के सही नियम क्या हैं और कौन से दीपक जलाने से व्यक्ति को किस तरह के लाभ मिल सकते हैं।

होलाष्टक के दौरान किस तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है और इसके क्या नियम हैं - ज्योतिषी नीतिका शर्मा

सरसों तेल का दीपक जलाना कर सकता है नकारात्मक ऊर्जा को दूर

होलाष्टक के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। सरसों तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सरसों तेल विशेष रूप से शनि देव को प्रिय है। इस समय शनि देव का प्रभाव भी अधिक होता है, और सरसों तेल का दीपक जलाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। विशेष रूप से तीसरे दिन।"ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार, सरसों के दीपक को जलाने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Holashtak 2025 Date: होलाष्टक को क्यों मानते हैं अशुभ, जानें स्टार्ट डेट और क्या करें, क्या न करें

होलाष्टक के दौरान जलाएं पंचमुखी दीपक | Holashtak 2025

पंचमुखी दीपक पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, और आकाश) का प्रतीक है। इसे जलाने से इन तत्वों का संतुलन बना रहता है, और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह दीपक देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है, और इससे कुंडली में स्थित अशुभ प्रभाव भी कम हो सकते हैं।

होलाष्टक के दौरान जलाएं घी का दीपक ला सकते हैं सुख और समृद्धि

ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार, होलाष्टक के दौरान घी का दीपक जलाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। कहा जाता है कि अगर जीवन में किसी समस्या का सामना हो रहा हो, तो इस दौरान घी का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है।

होलाष्टक के दौरान जलाएं तिल तेल का दीपक | Holashtak 2025 Upay

तिल के तेल का दीपक जलाने से सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में तरक्की के अवसर बनते हैं और ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं। ज्योतिषी नीतिका शर्मा बताती हैं कि होलाष्टक के दौरान मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी ,सूर्य देव और चंद्रमा की कृपा प्राप्त होती है, और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।चंद्रमा के लिए पहले दिन और सूर्य के लिए तीसरे दिन विशेष रूप से।