Horoscope Thursday 24 April 2025मेष-अपने हुनर से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विरोधी आप की छवि धूमिल कर सकते हैं। सक्रिय रहें, व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे। नौकरी में मन कम लगेगा। धैर्य से काम लें।
वृषभ-आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। क्षमता से अधिक मेहनत होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार विस्तार होगा।
मिथुन-लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कारोबार विस्तार के योग हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। जमीन जायदाद की खरीद संभव है। संतान के विवाह में देरी चिंता बढ़ा सकती है।
कर्क-आप के व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। पिता से संबंध कमजोर होंगे। अध्ययन में रुचि की कमी रहेगी किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के योग हैं।
सिंह-साझेदारी में लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में परिश्रम अधिक होगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।
कन्या-बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से कार्य पूरे करें। वैवाहिक चर्चा सफल होगी। नए दोस्त बनेंगे। वाहन सुख संभव है। वाणी पर संयम रखें।
तुला-मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश जाने में अड़चनें आएंगी। जीवन शैली में बदलाव होगा।
वृश्चिक-कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों की आर्थिक मदद करनी होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
धनु-निजी बातों को गुप्त रखें। अन्यथा मुश्किल बढ़ सकती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। आर्थिक निवेश के पूर्व अच्छी तरह विचार करें। वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी।
मकर-स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यस्तता के कारण कई कार्य देरी से पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी साबित होंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
कुंभ-आय से अधिक खर्च होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता एवं चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक संकट बना रहेगा।
मीन-दिन की उपयोगिता समझें। जरूरी कार्य को टालने से बचें, आलस की अधिकता रहेगी। लापरवाही के चलते आर्थिक नुकसान संभव है। संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
Horoscope Thursday 24 April 2025