
वास्तु शास्त्र का सनातन धर्म में खास महत्व है। माना जाता है कि वास्तु के नियमों का जिस घर में पालन होता है, वहां देवी लक्ष्मी के आगमन के चलते हर चीज भरपूर मात्रा में होती है। वहीं दूसररी ओर जबकि जिस घर में वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता वहां दरिद्रता अपने पैर पसार लेती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार घर के सभी दिशाओं का अपना विशेष महत्व है।
वास्तु के जानकारों के अनुसार घर के किसी दिशा में उसके अनुरूप यदि कोई चीज नहीं रखी जाती है तो उसे घर में वास्तु दोष लगता है। जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुल मिलाकर वास्तु शास्त्र सकारात्मक व नकारात्मक उर्जा पर काम करता है। इसके तहत नकरात्मक उर्जा को हटाकर सकारात्मक उर्जा में वृद्धि की जाती है।
सकारात्मक उर्जा जहां हमारे सौभाग्य में वृद्धि करती है तो वहीं नकारात्मक उर्जा हमें दिक् कतों में फंसाने का कार्य करती है, ऐसे में नकारात्मक उर्जा को दूर कर सकारात्मक उर्जा के आगमन के रास्ते का निर्माण वास्तु शास्त्र की मदद से किया जाता है। तो चलिए अब जानते हैं सकारात्मक उर्जा को लाने के कुछ टिप्स- क्या करें क्या न करें...
- वास्तु के अनुसार डेस्कटॉप या मोबाइल स्क्रीन पर बहते पानी की कोई फोटो लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति का मन भी प्रसन्न रहता है।
- बिस्तर या अपने कार्यालय की डेस्क पर खाना नहीं खाने से नकारात्मक उर्जा में वृद्धि होती है, इससे सेहत और कामकाज पर भी बुरा असर पड़ता है।
- सकारात्मक उर्जा में वृद्धि के लिए घर में संत-महात्माओं के चित्र आशीर्वाद देते हुए मुद्रा में लगाएं। इसके अलावा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरियाली वाला चित्र लगाना शुभ माना होता है, साथ ही पीपल के पेड़ की सेवा करना भी शुभ माना गया है।
- सकारात्मक उर्जा में वृद्धि के लिए पीतल के बर्तन में रात को सोने से पहले कर्पूर जलाना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है। वहीं कर्पूर जलाने का वैज्ञानिक महत्त्व भी है, जिसके अनुसार कर्पूर जलाने से बैक्टीरिया आदि नष्ट हो जाते हैं।
मन में उठने वाले सवालों का ये है जवाब-
कई बार कुछ बातों को लेकर हमारे मस्तिष्क में कइ तरह के सवाल आने शुरु हो जाते है, इनमें मुख्य रूप से पूजा पाठ, वास्तु या इन्हीं से मिलते जुलते मामलों के इन आम सवालों के जवाब अक्सर लोग ज्योतिष में तलाशते हैं। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब यहां जानिए ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज से...
- तुलसी की माला पहनने से क्या लाभ होता है?
तुलसी की माला पहनने से मन सात्विकता की तरफ बढ़ता है। दुश्चिंताएं कम होती हैं। नकारात्मकता मन पर हावी नहीं होती है। हमारे स्वास्थ्य में सुधार आता है। तुलसी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। तुलसी की माला पहनने से संक्रमण की संभावना कम होती है।
- घर में बंद घड़ी को अच्छा क्यों नहीं मानते हैं?
समय एक तरह की चुनौती भी पेश करता है और इसका असर हमारी सोच पर भी होता है। इसलिए माना जाता है कि घर में बंद घड़ी परिवार में नकारात्मकता बढ़ा सकती है। समय के अनुसार कार्य और जीवन की प्राथमिकताएं पीछे रह सकती हैं।
- रविवार को तुलसी क्यों नहीं तोड़ी जाती है?
ऐसा माना जाता है कि रविवार को तुलसीए विष्णु भगवान की ध्यान और पूजा में लीन रहती हैं। उस समय तुलसी का पत्ता तोडऩा या रविवार को जल चढ़ाने से उनकी एकाग्रता भंग होती है। शास्त्रों में माना गया है कि पौधों में जीवन होता है और यह वैज्ञानिक तथ्य भी है।
Published on:
26 Aug 2023 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
