
राहु ग्रह शांति के उपाय
ऐसे मिलेगी राहु दोष से मुक्ति
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार राहु ग्रह भगवान भैरव का प्रतिनिधि है, जबकि ज्योतिष के अनुसार यह क्रूर ग्रह है। मान्यता है कि इसके कारण व्यक्ति के जीवन में बाधाएं आती हैं, वहीं यह अनुकूल रहे तो चमत्कारिक लाभ भी प्रदान करता है। लेकिन सभी जगह कुछ राहु ग्रह शांति के उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अशुभ परिणामों से बचने के लिए राहु मंत्र का विधि अनुसार जाप करना लाभ दायक होगा। इसके कारण कुंडली में बनने वाले काल सर्प दोष के दुष्प्रभाव से भी राहत मिलती है। आइये जानते हैं राहु शांति के चमत्कारिक उपाय..
राहु शांति के चमत्कारिक उपाय और मंत्र
1. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहु यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा करने से शिक्षा, व्यवसाय, करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी। साथ ही राहु दोष के उपाय छिपे हुए शत्रुओं, गुप्त रूप से आ रही बाधाओं, छल- कपट, गुप्त रोगों, सामाजिक असम्मान और भेदभाव से भी बचाता है।
2. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहु ग्रह की शांति के लिए व्यक्ति को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए और अपने ससुर, नाना-नानी के साथ मरीजों का सम्मान करना चाहिए।
3. शराब और मांस का सेवन न करें, साथ ही कुत्तों की देखभाल करें।
4. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुबह मां दुर्गा की पूजा, दुर्गा चालीसा का पाठ, वराह देव और भगवान भैरव की आराधना से राहु शांति होगी।
5. मान्यता है कि राहु की अशुभ दशा से बचने के लिए बुधवार के दिन राहु के नक्षत्र (आर्द्र, स्वाति, शतभिषा) में शाम और रात में जौ, सरसों, सिक्का, सात प्रकार के अनाज (जौ, तिल, चावल, साबूत मूंग, कंगुनी, चना, गेहूं ), गोमेद रत्न, नीले अथवा भूरे रंग के कपड़े, कांच निर्मित वस्तुएं आदि दान करने से ग्रह शांति होगी।
6. गोमेद धारण करने से भी राहु दोष दूर होता है और अच्छा परिणाम मिलता है। लेकिन ज्योतिषियों की सलाह पर नियम पूर्वक ही इसे धारण करना चाहिए।
7. राहु यंत्र धारण करने से भी ग्रह संबंधित बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, व्यक्ति वैभवशाली बनता है और बीमारियां दूर होती हैं। यह यंत्र बुधवार को धारण करना चाहिए।
8. आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी राहु दोष निवारण होता है। इसे धारण करने के लिए पहले ॐ हूं नमः या ॐ ह्रां ग्रीं लुं श्री मंत्र से रुद्राक्ष को सिद्ध करना चाहिए।
9. राहु महादशा निवारण के लिए राहु बीज मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः का 18000 बार जाप करें या ॐ रां राहवे नमः मंत्र का जाप राहु शांति करेगा।
Updated on:
04 Dec 2023 08:48 pm
Published on:
04 Dec 2023 08:45 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
