16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूकंपः मार्च में ही इन ज्योतिषियों ने कर दी थी भूकंप की भविष्यवाणी, जानें और क्या कहा है

ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान बता देती है। इसी आकलन के आधार पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले दो बड़े ज्योतिषियों ने www.patrika.com पर भारत के पहाड़ी राज्यों में भूकंप आने की आशंका जता दी थी। अब 30 अप्रैल रविवार को सुबह- सुबह जम्मू कश्मीर में भूकंप आने के बाद इनकी मौसम पर भविष्यवाणी सही साबित हुई है। ऐसे में आइये जानते हैं और क्या कहा है इन भविष्यवक्ताओं ने ...

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 30, 2023

astrological_prediction_weather_climate.jpg

astrological prediction weather climate

Jammu Kashmir Earthquake: बता दें जम्मू-कश्मीर में 30 अप्रैल रविवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकम्प की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर आया। इतनी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी अपने घरों से बाहर आ गए।

प. अरविंद तिवारी की भविष्यवाणीः सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले देश के जाने माने ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी ने मार्च महीने में ही www.patrika.com से बताया था कि 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के समय सूर्य, मेष राशि यानी अपनी उच्चतम राशि में भ्रमण कर रहा होगा और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद यानी 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, हालांकि इस समय ये अस्त अवस्था में होंगे और 27 अप्रैल को इसी राशि में उदय करेंगे।


पं. तिवारी के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद मेष राशि में गुरु के प्रवेश करने से देश और दुनिया में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन दिखाई देंगे और इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ने जा रहा है। क्योंकि सूर्य ग्रहण के बाद भारत के उत्तरी क्षेत्रों में कहीं बड़ा भूकंप आ सकता है, खासतौर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में। अब देश के उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर में 30 अप्रैल को ही भूकंप आया है।

ये भी पढ़ेंः सूर्य ग्रहण के बाद इन दो राज्यों में आ सकता है भूकंप, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

ज्योतिषी डॉ. नवीन चंद्र की भविष्यवाणी, मंगल और मचाएगा उधम
हल्द्वानी में श्रीमहादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड के प्राचार्य और ज्योतिषी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बीते दिनों www.patrika.com पर कहा था कि 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति अपनी राशि मीन से मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे, जबकि वृश्चिक के स्वामी मंगल अपनी नीचस्थ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से देश की जलवायु, अर्थव्यवस्था और राजनीति क्षेत्र में प्रभाव दिखाई देगा।


अभी राजनीतिक तापमान बढ़ने की भी भविष्यवाणीः सूर्य बृहस्पति राहु और बुध की मेष राशि में युति मौसम और जलवायु को प्रभावित करेगी, साथ ही राजनीतिक तनाव को बढ़ा सकती है। शनि की साढ़े साती से प्रभावित राशि के जातकों जैसे मकर, कुंभ मीन के जातकों को इस माह स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन व्यय के योग बन रहे हैं। कर्क व वृश्चिक राशि में शनि की ढैया के कारण मानसिक तनाव राजनीति में संघर्ष बढ़ा सकता है।


शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि मेष सिंह वृश्चिक में उतार चढ़ाव कराएगी। देव गुरु बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने पर पंचम सप्तम नवम भावों में शुभ फल प्राप्त होगा। सिंह तुला धनु पद मान प्रतिष्ठा धनार्जन के योग बन सकते हैं।

और यहां भी सच हो रही भविष्यवाणीः ग्रहों की स्थितियां देश के राजनीतिक हालात को प्रभावित कर रही हैं, यह कर्नाटक चुनाव में देखने को मिल रहा है। इससे भाषा की मर्यादा टूट रही है, अभी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पिछले दिनों जुबान फिसल गई है, उन्होंने तथाकथित रूप से कर्नाटक के कलबुर्गी में सभा में जहरीले सांप से पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना कर दी, जिससे राजनीतिक पारा नई ऊंचाई पर चढ़ गया।


इसके बाद बदले में भाजपा के एक विधायक ने तथाकथित रूप से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तुलना विषकन्या से कर विवाद को बढ़ा दिया। वहीं भाषा की मर्यादा यहीं नहीं टूटी, केंद्रीयमंत्री शेखावत ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को रावण कह डाला।

अब अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

अब सोमवार 22 मई को अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इससे एक दिन पहले हरियाणा के झज्झर में भूकंप आया था। यहां रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले ज्योतिषियों ने सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण और मंगल जैसे ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन के कारण भूकंप की भविष्यवाणी की थी।