31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

July 2023 Rashi Parivartan calendar- जुलाई 2023 में कौन-कौन से ग्रह करेंगे परिवर्तन? जानें इनका असर

- जानें गृहों के राशि परिवर्तन का समय और दिनांक- 4 ग्रह करेंगे पूरे महीने में 5 बार Rashi Parivartan राशि परिवर्तन

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 01, 2023

transit_of_planets-_rashi_parivartan.jpg

,,

एक बार फिर माह में बदलाव आने के साथ ही हम जुलाई 2023 में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में इस नए माह में फिर ग्रहों की स्थितियों में चाल के साथ बदलाव दिखेगा। जिनके प्रभाव सभी 12 zodiac signs राशियों पर देखने को मिलेंगे।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस माह यानि जुलाई 2023 में 4 ग्रहों में Rashi Parivartan in July 2023 खास बदलाव देखने को मिलेगा। इन बदलाव करने वाले ग्रहों में मंगल, शुक्र, बुध व सूर्य शामिल हैं। ग्रहों के परिवर्तन का असर All 12 zodiac signs सभी राशियों पर पड़ेगा। यहां ये भी जान लें कि इस माह में 4 ग्रह पूरे महीने में 5 बार राशि परिवर्तन करेंगे । जुलाई 2023 में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन इस प्रकार हैं...

वैदिक ज्योतिष में जहां ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं सभी 9 ग्रहों में से हर माह कोई न कोई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करता ही है, खास बात ये भी है कि हर माह ये परिवर्तन 1 या 2 ग्रहों का ही नहीं होता बल्कि सामान्यत: हर माह यह परिवर्तन 3 से 5 ग्रहों के द्वारा किया जाता हैं, यहां ये भी जान लें कि इसमें चंद्र शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि चंद्र हर 2.5 दिन में आपनी राशि बदल लेता है। कुल मिलाकर यदि गुरु, शनि और राहु-केतु को छोड दें तो तकरीबन हर ग्रह ही प्रति महीने एक से दूसरी राशि में चले जाते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार जब भी ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है तो इसे सदैव ही शुभ और अशुभ प्रभाव का असर भी विभिन्न राशियों में देखने को मिला राशियों के ऊपर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं जुलाई 2023 में कब और कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और किन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।

मंगल का गोचर
देवसेनापति व साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात्रि यानि 31 जून से 1 जुलाई के मध्य रात्रि 02 बजकर 37 मिनट पर सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं। मंगल के इस परिवर्तन का विशेष असर मेष, वृषभ, कन्या व मकर राशि में देखने को मिलेगा ।

शुक्र का गोचर
जुलाई 2023 में दूसरा राशि परिवर्तन शुक्र ग्रह का देखने को मिलेगा जो 7 जुलाई 2023 को सुबह 3:59 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद शुक्र ग्रह 23 जुलाई को सुबह 6:01 बजे सिंह राशि में वक्री गति में होंगे और 7 अगस्त 2023 को रात 11:32 बजे वक्री चाल में कर्क राशि में पुन: वापस गोचर कर जाएंगे। शुक्र के इस परिवर्तन का विशेष असर सिंह व धनु राशि में देखने को मिलेगा ।

बुध का गोचर
जुलाई 2023 में तीसरा राशि परिवर्तन बुद्धि के कारक ग्रह बुध द्वारा किया जाएगा। इसके तहत बुध 8 जुलाई 2023 को रात 12.05 बजे अपनी ही राशि मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के इस परिवर्तन का सबसे विशेष असर वृषभ,कन्या,तुला, मकर व मीन राशि में देखने को मिलेगा। इसके अलावा 25 जुलाई को सुबह 04.38 बजे एक बार फिर बुध परिवर्तन करते हुए सिंह राशि में गोचर कर जाएगा।

सूर्य का गोचर
ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई 2023 को ग्रहों के मंत्री चंद्र के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। उनका यह प्रवेश सूर्य 16 जुलाई 2023 को सुबह 4:59 बजे पर होगा। चंद्र की राशि कर्क में सूर्यदेव एक माह तक यानि 17 अगस्त 2021 तक रहेंगे, इसके ठीक बाद वे स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस परिवर्तन का विशेष असर मेष, वृषभ और तुला राशि में दिखेगा।

Story Loader