
29 फरवरी को जन्मे लोग विशेष प्रतिभा के धनी होते हैं
भारत समेत दुनिया भर की कई हस्तियां हैं जिनका जन्म इस तिथि को हुआ था। उन्हीं में एक पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी हैं। हालांकि वो बात अलग है कि इस दिन जन्मे लोगों को अपना जन्मदिन मनाने के लिए चार साल का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन 28 फरवरी या 1 मार्च को मना लेते हैं। कई लोग तो हिंदू कैलेंडर के अनुसार अपना जन्मदिन हर साल उस तारीख को पड़ने वाली तिथि को मना लेते हैं। आइए जानें 29 फरवरी को जन्मे लोगों की खास बातें...
इस विलक्षण तारीख के संबंध में ज्योतिषी जगदीश शर्मा का कहना है कि इस बार 2024 में 29 फरवरी हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी गुरुवार के दिन पड़ रही है। इस दिन माघ पंचमी तिथि 06:22 AM तक है और इसके बाद षष्ठी लग जाएगी। साथ ही नक्षत्र चित्रा 10:22 AM तक है और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लग जाएगा। इस दिन वृद्धि योग भी बन रहा है। शाम 5.56 के बाद ध्रुव योग बनेगा। इस दिन 02:05 PM से 03:32 PM तक राहु काल है, जबकि चंद्रमा तुला राशि में संचार करेगा और सूर्य, शनि कुंभ राशि में और गुरु मेष राशि में होगा। इस दिन ऐसे संयोग हैं कि जन्मे बच्चे विशेष प्रतिभा वाले रहेंगे और जीवन में कई ऊंचाइयां छूएंगे।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ज्योतिषी जगदीश शर्मा के अनुसार 29 फरवरी को जन्मे बच्चे विलक्षण प्रतिभा के मालिक होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होंगे और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों को प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही इस दिन पैदा होने वाले बच्चे असामान्य प्रतिभा, व्यक्तित्व और विशेष शक्तियों के मालिक भी होते हैं। ऐसे लोग जीवन की ऊंचाइयों को छूते हैं। इस दिन जन्मे बच्चे बहुत पराक्रमी और कड़ा परिश्रम करने वाले होते हैं। ये लोग दुनिया में बहुत नाम कमाते हैं, वो खूब धन अर्जित करते हैं।
जिन लोगों का जन्म 29 फरवरी को आता है, वे अपना वास्तविक जन्मदिन चार साल में ही एक बार मना पाते हैं। जिन बच्चों का जन्म इस साल 29-02-2024 फरवरी को होगा, उनकी जन्मतिथि का योग यानी भाग्यांक 3 बनेगा जो अंकविद्या में गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा इस साल 29 तारीख गुरुवार को ही पड़ रही है। इसलिए इस दिन जन्मे बच्चे विशेष होंगे। बच्चे भाग्यशाली, धनवान और धार्मिक होंगे, जो सोचेंगे वो करके दिखाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र भी है। जो चित्रा नक्षत्र है, इसके स्वामी मंगल और अधिष्ठाता विश्वकर्मा जी हैं, इस नक्षत्र में जन्मे लोग काफी मिलनसार और ऊर्जावान होते हैं। यह अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से जानते हैं और उनको पूरा करने की हमेशा कोशिश करते रहते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह हमेशा अपने जन्म स्थान से दूर प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में है, जबकि गुरु भी मंगल की राशि मेष में है। ये सब इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों के अनुकूल है। वहीं स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जिससे इस नक्षत्र में जन्मे लोग चतुर, लोकप्रिय, सुशील, व्यापारी, कृपालु, मधुर भाषी होंगे और कई मामलों में बेहद भाग्यशाली रहेंगे।
Updated on:
28 Feb 2024 10:07 pm
Published on:
31 Jan 2024 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
