30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucky Number : क्या है आपका लकी नंबर और किस दिन सब काम होंगे सफल, जानिए आसान जवाब

Lucky Number Numerology: आपने देखा होगा किसी विशेष दिन आपके काम में कोई दिक्कत नहीं आती और सफलता मिलती है। वहीं किसी विशेष नंबर वाले काम में आपको फायदा होता है तो आइये जानते हैं कि क्या है आपका ये लकी नंबर और लकी डे..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 12 Mar 2024, 6:39 PM IST

lucky_number_by_date_of_birth.jpg

कैसे जानें सभी अंक वालों का ग्रह और लकी नंबर

Lucky Number Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार दुनिया की सभी संख्याएं 0 से 9 अंकों से बनी होती हैं। इनमें से 1 से 9 तक की संख्या का अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। इनमें से हर नंबर का एक ग्रह होता है, और इन नंबर से संबंधित दिन पर जन्मे व्यक्ति पर इस ग्रह का असर होता है। आइये आपके बर्थ डेट से जानते हैं आपका स्वामी ग्रह, आपका लकी नंबर और लकी डे... ।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तिथि को किसी व्यक्ति जन्म हुआ होता है, उसके अंकों का ईकाई में योग मूलांक कहलाता है और जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल ईकाई में योग भाग्यांक कहलाता है। उदाहरण के लिए यदि आपकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1991 है तो आपका मूलांक 1 और भाग्यांक 0+1+0+1+1+9+9+1=22=4 है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक और भाग्यांक से जातकों का भाग्य, ग्रह, व्यक्तित्व, शुभ अंक और स्वभाव जाना जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः रचनात्मक और केयरिंग होते हैं K नाम वाले, बनते हैं नेता और अभिनेता


अंक 1 के ग्रहः अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अंक के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। सूर्य ग्रह, राशि चक्र की सिंह राशि के भी स्वामी हैं। जिन जातकों का जन्म 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है यानी मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं।


अंक 2 के ग्रहः 2 अंक के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन जातकों का जन्म 02, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इसके अनुसार आपके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा राशि चक्र में कर्क राशि के स्वामी हैं।

अंक 3 के स्वामी ग्रहः 3 अंक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो जातक 03, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा हुए हैं, उनका मूलांक 3 होता है यानी आपके स्वामी बृहस्पति हैं। साथ ही धनु और मीन राशि पर इनका आधिपत्य होता है।

अंक 4 के स्वामी ग्रहः जिन जातकों का जन्म 04, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है। इस 3 अंक के स्वामी राहु माने जाते हैं। ये छाया ग्रह हैं। इसका राशि चक्र की किसी भी राशि पर स्वामित्व नहीं है। लेकिन अंक 4 पर राहु का प्रभाव रहता है।

अंक 5 के स्वामी ग्रहः जिन लोगों का जन्म 05, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 होता है। 5 अंक बुध का अंक माना जाता है। बुध ग्रह को राशि चक्र की मिथुन और कन्या राशि पर आधिपत्य है।


अंक 6 के स्वामीः जिन लोगों का जन्म 06, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। अंक 6 के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। शुक्र राशि चक्र की राशि वृषभ और तुला के स्वामी हैं।


अंक 7 के स्वामीः जिन लोगों का जन्म 07, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक 7 के स्वामी केतु माने जाते हैं। केतु भी राहु के ठीक विपरीत सिरे पर वक्री होकर गोचर करते हैं। इन्हें भी छाया ग्रह माना जाता है और राशि चक्र की किसी भी राशि पर इनका आधिपत्य नहीं है।

अंक 8 के स्वामी ग्रहः 8 अंक शनिदेव का अंक है, जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। शनि का राशि चक्र की मकर और कुंभ राशि पर स्वामित्व है।


अंक 9 के स्वामी ग्रहः ऐसे लोग जिनका जन्म 09, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है और इस नंबर 7 के लोगों के मूलांक स्वामी मंगल होते हैं।


इसी प्रकार यदि जातक का भाग्यांक भी 1 से लेकर 9 तक जो भी अंक हो उसके भाग्यांक स्वामी उस अंक का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह होगा। उदाहरण के लिए यदि आपका भाग्यांक 1 बनता है तो आपके भाग्यांक स्वामी सूर्य होंगे। वहीं इनका लकी नंबर इस मूलांक के डेट होते हैं।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan Career: सूर्य राशि परिवर्तन का आपके करियर पर क्या होगा असर, जानिए किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ


अंक 1 के लिए शुभ दिन रविवार का होता है।
अंक 2 के लिए सोमवार का दिन सौभाग्यशाली माना जाता है।
अंक 3 के लिए बृहस्पतिवार यानि गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है।

अंक 4 के लिए शुभ दिन शनिवार है।
अंक 5 के लिए शुभ दिन बुधवार होता है।
अंक 6 के लिए शुभ दिन शुक्रवार होता है।

अंक 7 के लिए शुभ दिन रविवार होता है।
अंक 8 के लिए शुभ दिन शनिवार होता है।
अंक 9 के लिए शुभ दिन मंगलवार होता है।