5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Death Yoga Today’s Impact- चंद्रग्रहण के दौरान बन रहा है मृत्यु योग, आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटनाएं

- कुछ लोगों के लिए बन रही लाभ की स्थिति, तो कुछ को यह देगा मृत्यु तुल्य कष्ट

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 07, 2022

chadra_grahan_8_nov_2022-_mratyuyog.jpg

,,

चंद्रग्रहण इस मंगलवार यानि 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है, वहीं इसके कारण तकरीबन सभी लोग इससे प्रभावित होने जा रहे हैं। ऐसे में चंद्रग्रहण का प्रभाव कुछ लोगों के लिए मृत्यु तक के योग का निर्माण कर रहा है। दरअसल सूर्य ग्रहण के बाद अब 08 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में लगेगा जो भारत में दृश्यमान होगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, जिसके चलते जहां कुछ जातकों के लिए लाभ तो कुछ के लिए मृत्यु तुल्य कष्ट की स्थिति बन रही है। ऐसे में जहां अपने शत्रुओं से सावधान रहने के साथ ही उंचाई वाली जगहों से बचने के अलावा विवादों से भी कुछ लोगों को बचना होगा, नहीं तो चंद्रग्र

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। इनमें मंगल व राहु और सूर्य व राहु सर्वाधिक शत्रु हैं। जबकि भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है।

वहीं विनाशकारी योग का निर्माण शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल के चलते बन रहा है। यह संयोग चंद्र ग्रहण पर अत्यंत अशुभ है।

इससे अलग मंगल व शनि के आमने-सामने होने के चलते षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग का भी निर्माण हो रहा है। जिसके चलते लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान अत्यंत संभलकर रहना होगा। ग्रहण के दौरान देवगुरु बृहस्पति व देवसेनापति मंगल वक्री अवस्था में रहेंगे।

पंडित शर्मा के अनुसार ऐसी स्थिति में किसी पर उसके दुश्मन का हमला होना, उंचाई से नीचे गिरना, सड़क दुर्घटना जैसी खतरनाक स्थितियों का निर्माण लोगों के जीवन पर संकट लाने का कार्य कर सकतीं हैं। वहीं यदि इन स्थितियों को राशियों के हिसाब से भी समझें तो उनके अनुसार यह समय सर्वाधिक बुरा कन्या के जातकों के लिए होता दिख रहा है, चोट, दुर्घटना वाद विवाद सहित सभी स्थितियों से इनको अगले करीब एक पखवाड़े तक बचना होगा अन्यथा इन्हें मृत्यु तुल्य स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को भी संभलना होगा वरना इनके सामने भी कुछ ऐसी परिस्थितियों निर्मित हो सकती है जो इन्हें मौत के मुंह तक ले जाकर पटक दें।

वहीं मिथुन,कर्क व कुंभ राशि के लिए ये समय अच्छा तो रहेगा, लेकिन जरा सी असावधानी इनके लिए भी अत्यंत कष्टकारी बनकर उभर सकती है। इसके अलावा शुक्र के स्वामित्व वाली राशियों को भी ये ग्रहण दंभ में चलने या शत्रुओं पर नजर नहीं रखने के दौरान मृत्यु के दरवाजे तक पहुंचाने का कार्य कर सकता हैं।